तारीख पर तारीख से महिला परेशान, कोर्ट में आत्महत्या की दी धमकी

Woman crime
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

वर्धा. तारीख पर तारीख मिलने से परेशान महिला ने कोर्ट में ही आत्महत्या करने की धमकी दे दी. इस घटना से सनसनी फैल गई. तुरंत न्यायाधीश की सूचना पर सहायक अधीक्षक अनिल मोरे ने आष्टी थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी के अनुसार बेलोरा निवासी मोनाली प्रशांत देशमुख ने निर्वाह निधि के लिए आष्टी के न्यायालय में प्रकरण दायर किया था. गुरुवार को प्रकरण पर सुनवाई होनी थी. महिला अपने बच्चे के साथ कोर्ट पहुंची. परंतु न्यायाधीश ने पुन: इस प्रकरण में तारीख देने के कारण महिला नाराज हुई. उसने कहा, मुझे तारीख पे तारीख नहीं चाहिए. निर्वाह निधि की राशि चाहिए.

ऐसा कहते हुए कोर्ट में ही आत्महत्या की धमकी दे दी. महिला की इस धमकी से न्यायाधीश भी औचक गई. उन्होंने तुरंत सहायक अधीक्षक मोरे को पुलिस में शिकायत दर्ज करने के आदेश दिये. मोनाली देशमुख के खिलाफ आष्टी थाने में शिकायत दर्ज की गई. 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com