- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Corona Recovery Rate 95 Death Ratio Reduced
रिकवरी रेट 95%, मृत्यु अनुपात घटा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. जिले में कोरोना पर नियंत्रण पाने में प्रशासन काफी हद तक सफल दिखाई दे रहा है. गत माह की तुलना में दिसंबर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखने मिली. वहीं कोरोना मरीजों के ठीक होने का अनुपात काफी बढ़ गया. जबकि मृत्यु अनुपात में बड़ी मात्रा में कमी आयी है. दिसंबर माह में कुल 1,171 कोरोना संक्रमित पाए गए. जबकि 1,318 ने कोरोना को मात देने की जानकारी स्वास्थ्य प्रशासन ने दी.
मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी अभियान
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बाद शुरुआती 50 दिनों तक कोरोना को जिला प्रशासन ने रोके रखा. परंतु इसके बाद एक-एक कर कोरोना मरीज मिलने लगे. अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर माह में सर्वाधिक कोरोना मरीज पाए गए. इससे नागरिकों में दहशत व्याप्त थी. परिणामवश जिला प्रशासन ने कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए उचित कदम उठाए. मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान युध्दस्तर पर चलाया गया. फलस्वरुप दिसंबर में मरीजों की संख्या में बड़ी मात्रा में कमी आयी है. 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले में कुल 1,171 कोरोना मरीज पाये गए. जबकि 1,318 मरीजों ने कोरोना को मात दी है.
स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार जिले का रिकवरी रेट 95 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं अब तक करीब 273 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है. इसमें दिसंबर माह में 23 मृत्यु दर्ज है. वर्तमान में कोरोना मृत्यु का अनुपात 2.65 फीसदी बताया गया है. पिछले तीन माह की तुलना में दिसंबर में कम मृत्यु दर्ज की गई है. मृत्यु व कोरोना बाधितों की संख्या में कमी आने से नागरिक व प्रशासन भी राहत महसूस की.
सम्बंधित ख़बरें
साइबर अपराधियों के आगे फेल हुई मुंबई पुलिस, 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, रिकवरी रेट 10% भी नहीं
धुले की जनता पर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, आवास टैक्स के घाव पर मनपा ने छिड़का Ghantagadi Tax का नमक
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
नागपुर में सियासी वार: महिला आरक्षण पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रतिदिन 6,00 कोरोना की टेस्ट
जिले में प्रतिदिन 550 से 600 लोगों की कोरोना टेस्ट की जा रही है. इसमें 400 से 450 की एंटीजन तथा 200 के करीब आरटीपीसीआर टेस्ट की जा रही है. कोरोना की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है.
मृत्यु टालने दे रहे ध्यान : DHO
गत तीन माह की तुलना में दिसंबर में मृत्यु संख्या घटी है. आगामी दिनों में एक भी कोरोना मरीज की मृत्यु न हो इस ओर ध्यान दिया जा रहा. नागरिक सरकारी निर्देशों का पालन करें. स्वास्थ्य प्रशासन हर चुनौती से लढ़ने के लिए तैयार है. केवल नागरिकों का सहयोग जरूरी है.
-डा. अजय डवले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिप.
Wardha corona recovery rate 95 death ratio reduced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइबर अपराधियों के आगे फेल हुई मुंबई पुलिस, 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, रिकवरी रेट 10% भी नहीं
Apr 22, 2026 | 12:07 PMधुले की जनता पर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, आवास टैक्स के घाव पर मनपा ने छिड़का Ghantagadi Tax का नमक
Apr 22, 2026 | 12:05 PMवैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
Apr 22, 2026 | 12:01 PMनागपुर में सियासी वार: महिला आरक्षण पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 11:59 AMGold-Silver Today: ट्रंप के फैसले से चमका सोना, एक ही दिन में 2000 रूपए की तेजी, चांदी फिर 2.5 लाख पहुंची
Apr 22, 2026 | 11:59 AMPM Kisan की 23वीं किस्त जुलाई में आने की उम्मीद, जानिए किन्हें मिलेगा 2000 रुपये का सीधा लाभ
Apr 22, 2026 | 11:54 AMनासिक की Gen-Z का हल्लाबोल, विकास चाहिए या ऑक्सीजन? मास्क पहनकर युवाओं ने प्रशासन को घेरा
Apr 22, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM










