-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- No Good On Getting Bogus Seeds Collector Gave Instructions To Agriculture Department
बोगस बीज मिलने पर खैर नहीं, कलेक्टर ने कृषि विभाग को दिए निर्देश
- Written By: नवभारत डेस्क

- दर्जात्मक जांच के लिए 9 उड़न दस्ते
- 1,450 कृषि सेवा केंद्रों की होगी जांच
वर्धा. किसान ने बुआई किये गए बीज बोगस निकलने पर फसल न उगने से उसके संपूर्ण परिवार को इसके परिणाम भुगतने पड़ते है़ं इसलिए जिले में कहीं पर भी बोगस बीज न बेचे जाए़ अगर ऐसे बीजों की बिक्री कहीं पर होते पायी गई तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार ने कृषि विभाग को दिए. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खरीफ मौसम पूर्व जायजा बैठक ली गई. बैठक में मुकाअ डा़ सचिन ओम्बासे, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अनिल इंगले, आत्मा की प्रकल्प संचालक डा़ विद्या मानकर, सहकार के जिला उपनिबंधक एसएल भोसले, कृषि विकास अधिकारी अभयकुमार चव्हाण, अग्रणी बैंक प्रबंधक वैभव लहाने, नाबार्ड के जिला प्रबंधक प्रवीण मुले सहित कृषि, जलसंपदा, लघुसिंचाई, दुग्ध, मत्स्य व पशुसंवर्धन, बिजली महावितरण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
कंपनी और विक्रेता के खिलाफ होगी कार्रवाई
खरीफ मौसम में फर्जी बीज बेचे जाने की आशंका रहती है़ कृषि विभाग की ओर से विशेष उड़न दल तैयार किये गए है़ इसमें जिलास्तरीय एक तथा प्रत्येक तहसील स्तर पर 1 दल का समावेश है़ फर्जी बीज बेचे जाने की बात ध्यान में आने पर संबधित कंपनी व विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी़ जिले में 1 हजार 450 कृषि निविष्ठा बिक्री केंद्रे है़ साल में दो बार इन केंद्रों की जांच की जाती है़ कृषि विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए सभी केंद्रों का विभाजन किया गया है.
खरीफ मौसम में 4 लाख 37 हजार हेक्टयर में विभिन्न फसलों की बुआई होनी है़ सोयाबीन के लिए 1 लाख 42 हजार क्विंटल, अन्य फसलों के लिए 9 हजार 851 क्विंटल बीज की आवश्यकता रहेगी़ जिले को 90 हजार मीट्रिक टन खाद की जरुरत है़ मांग के अनुसार बीज व खाद की आपूर्ति होगी़ खाद का 4 हजार 670 मीट्रिक टन बफर स्टाक किया गया है.
4,300 किसानों को मेढ़ पर मिलेगा खाद व बीज
खरीफ मौसम में खेत की मेढ़ पर योजना के अंतर्गत 4 हजार 300 किसानों को खाद व बीज की आपूर्ति करायी जाएगी़ इस वर्ष 1,170 करोड़ रुपयों का कर्ज वितरण का लक्ष्य है़ किसानों को समय रहते कर्ज वितरण किया जाए़ पात्र किसानों को फसल कर्ज मिलना चाहिए़ जिले में महाबीज को बीजोत्पादन के लिए अपना क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए है.
बीज, खाद की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन सेवा
खरीफ मौसम के लिए जिला व तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है़ बीज व खाद के संबंध में प्राप्त शिकायतों का पंजीयन कर इस पर तुरंत एक्शन की जाएगी़ किसान बीज व खाद के संदर्भ में कुछ शिकायत होने पर जिला स्तर पर टोल फ्री क्रमांक 1800-233-4000 व 07152-250099 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Wadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
वर्धा में नकली बीजों पर कार्रवाई के बावजूद बढ़ीं अंकुरण की शिकायतें, 35 खेतों की जांच पूरी
No good on getting bogus seeds collector gave instructions to agriculture department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 04:15 PMCSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
Jul 08, 2026 | 04:14 PMनियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
Jul 08, 2026 | 04:12 PMवर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













