-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha River Water Release Citrus Farmers Relief Movad
वर्धा नदी में पानी आने से मोवाड़ के संतरा किसानों को बड़ी राहत
Wardha River Water Release: मध्यप्रदेश के चिचंडा बांध से वर्धा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मोवाड़ क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर संतरा फसलों को राहत मिली है।

Wardha News: वर्धा नदी में आया पानी, चेहरे पर लौटी मुस्कान मध्यप्रदेश से छोड़े गए पानी से हजारों हेक्टेयर संतरा फसल को राहत मोवाड़, सं.. स्थानीय मोवाड़ क्षेत्र से बहने वाली वर्धा नदी में मध्यप्रदेश के चिचंडा स्थित बांध से पानी छोड़े जाने के बाद पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
इस कदम से हजारों हेक्टेयर में संतरा उत्पादन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है, वहीं शहर में पेयजल संकट भी काफी हद तक दूर हो गया है. जानकारी के अनुसार, जनवरी महीने में हालात इतने खराब थे कि कई स्थानों पर कुओं का पानी केवल 30 मिनट से 1 घंटे तक ही उपलब्ध हो पाता था.
इससे संतरा उत्पादक किसान बेहद परेशान और हताश हो चुके थे. गर्मी की शुरुआत के साथ ही मोवाड़ शहर में पेयजल संकट गहराने लगा था. इसी बीच, लगातार प्रयासों के बाद मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल के हस्तक्षेप से मध्यप्रदेश सरकार ने चिचंडा बांध से पानी छोड़ने का निर्णय लिया, जिससे मोवाड़ क्षेत्र को बड़ी राहत मिली.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
शिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
विदर्भ साहित्य परिषद की अभंग लेखन प्रतियोगिता, श्रेष्ठ रचनाओं को मिलेगा ऑनलाइन संकलन में स्थान
जलपूजन कर जताया आभार मोवाड़ के बांध में पानी पहुंचते ही नगरसेवक ललित खंडेलवाल, हिराचंद कडू और किसान राहुल घावडे ने जलपूजन कर खुशी जाहिर की और मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया.
संतरा उत्पादक किसानों को मिला बड़ा सहारा मोवाड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आंबिया बहर की संतरा फसल ली जाती है. ऐसे में पानी आने से हजारों हेक्टेयर में फैली फसल को जीवनदान मिला है.
यह क्षेत्र पहले से ही ड्राय जोन के रूप में जाना जाता है, जहां जलस्तर 1200 से 1400 फीट तक नीचे चला जाता है. हर साल किसानों को बोरवेल के लिए लाखों रु. खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस बार मध्यप्रदेश सरकार की पहल से न केवल खेती, बल्कि पशुओं और ग्रामीणों के पेयजल की समस्या भी काफी हद तक सुलझ गई है.
Wardha river water release citrus farmers relief movad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














