-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Virar Dahanu Rail Line Quadrupling Till 2025 Rs 3578 Crore Project
विरार-दहानु रेल लाइन चौपदरीकरण 2025 तक, 3,578 करोड़ रुपए की है परियोजना
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: पश्चिम रेलवे के उपनगरों पर लगातार बढ़ रहे रेल यात्रियों के भार को देखते हुए विरार-दहानु रेल लाइन (Virar-Dahanu Rail Line) के चौपदरीकरण की योजना पर काम शुरू है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम रेलवे (Western Railway) पर चर्चगेट से विरार (Churchgate to Virar) सबसे व्यस्त उपनगरीय रेल नेटवर्क में से एक है।
विरार (Virar) तक चार रेलवे ट्रैक है, परंतु अब दहानु-पालघर तक तेजी से उपनगरों का विस्तार हुआ हैं। इसे देखते हुए इस मार्ग पर रेल लाइनें बढ़ाए जाने का काम एमआरवीसी (MRVC) के माध्यम से किया जा रहा है।
11 प्रतिशत तक हुआ काम
उल्लेखनीय है कि इस बहुउदेशीय कार्य के लिए अक्टूबर, 2019 में जनरल कंसल्टेंट नियुक्त किया गया, जबकि अप्रैल, 2021 में महत्वपूर्ण पुल संख्या 92 और 93 का ठेका दिया गया और पुल संख्या 92 का कार्य प्रगति पर है। वैसे अब तक 11 प्रतिशत काम हुआ है। 15.86 प्रतिशत वित्तीय व्यवस्था हुई है। एमआरवीसी के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी के अनुसार, दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। दो लॉट में अर्थवर्क और पुलों का ठेका दिया गया और इस मार्ग में 31 छोटे बड़े पुलों पर कार्य प्रगति पर है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
स्टेशन निर्माण का ठेका फ़ाइनल
बताया गया कि विरार और वैतरणा स्टेशन के लिए स्टेशन भवन, सर्विस बिल्डिंग, स्टाफ क्वार्टर, प्लेटफॉर्म आदि के निर्माण का ठेका फ़ाइनल कर दिया गया है। वैतरणा और दहानू रोड के बीच के खंड में स्टेशन भवन, सर्विस बिल्डिंग, स्टाफ क्वार्टर, प्लेटफॉर्म आदि के निर्माण के लिए शेष 2 लॉट के लिए निविदा खोली गई और उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। एलसी 55ए पर आरओबी के लिए निविदा को अंतिम रूप दिया गया है।
बनेंगे 85 ब्रिज
विरार-दहानु रेल मार्ग के विस्तारीकरण में सभी डिजाइन मंजूर हो चुकी है। इसके तहत 2 महत्वपूर्ण पुलों, 16 बड़े और 67 छोटे पुलों सहित 85 ब्रिज को जीएडी ने स्वीकृत किया है। इस पूरी परियोजना पर 3,578 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका आधा खर्च रेल मंत्रालय और आधा राज्य सरकार वहन करेगी।
भूमि का अधिग्रहण जारी
इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 29.14 हेक्टेयर निजी और 10.26 हेक्टेयर सरकारी भूमि की आवश्यकता है। 22.60 हेक्टेयर निजी और 8.37 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। 6.54 हेक्टेयर निजी भूमि और शेष सिडको और एमआईडीसी भूमि का अधिग्रहण प्रक्रियाधीन है। 3.77 हेक्टेयर वन भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
डीटीईपीए से एनओसी भी मिल चुकी
समुद्री खाड़ी से होकर गुजरने वाली इस रेल लाइन के लिए मैंग्रोव (24.57 हेक्टेयर) की कटाई शामिल है, इसलिए मैंग्रोव काटने के लिए उच्च न्यायालय की अनुमति भी आवश्यक है। मैंग्रोव काटने की अनुमति के लिए रिट याचिका दायर की गई है। सीआरजेड निकासी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी जमा किया गया है। परियोजना का आंशिक संरेखण दहानु तालुका से होकर गुजर रहा है। इसलिए दहानू तालुका पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण (डीटीईपीए) से एनओसी भी मिल चुकी है।
Virar dahanu rail line quadrupling till 2025 rs 3578 crore project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










