- Hindi News »
- Maharashtra »
- Union Minister Ramdas Athawale Hindi Controversy Maharashtra Jail Threat Up Elections
रामदास आठवले की दो टूक, बोले- हिंदी को लेकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं
Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर सख्त रुख अपनाया है। रामदास आठवले ने कहा कि भाषा के नाम पर दादागिरी कर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
- Written By: सोनाली चावरे

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर सख्त रुख अपनाया है। रामदास आठवले ने कहा कि भाषा के नाम पर दादागिरी कर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आठवले ने साफ कहा कि हिंदी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दादागिरी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। आठवले ने यूपी के 2026 पंचायत और 2027 विधानसभा चुनाव में RPI की भागीदारी की भी घोषणा की।
प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी हमारी मातृभाषा है और उसका सम्मान जरूरी है। लेकिन किसी को भी भाषा या प्रांत के नाम पर डराने या मारपीट करने का हक नहीं है। संविधान हर भारतीय को देश में कहीं भी रहने और काम करने का अधिकार देता है। उन्होंने महाराष्ट्र की महायुति और महाविकास अघाड़ी सरकारों से ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
VIDEO | “… We will protect non-Marathi speaking people. Uddhav and Raj are using Marathi language in view of BMC polls but they won’t win,” says Union Minister Ramdas Athawale (@RamdasAthawale). (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1niqiMofq0 — Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2025
उद्धव और राज ठाकरे के एकजुट होने से कुछ नहीं बदलने वाला
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बंद होने पर पैदल चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, डिप्रेशन से जूझ रही बेटी संग मां ने दी जान; इलाके में पसरा सन्नाटा
एंटवर्प बंदरगाह से खुलेगी तरक्की की राह; Nashik Industries Export को मिलेगा वैश्विक मंच
नागपुर में CM फडणवीस का बयान, कांग्रेस की हालत पर जताई सहानुभूति; भगवंत मान के वायरल वीडियो पर भी टिप्पणी
आठवले ने हिंदी भाषा विवाद में शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे और MNS के राज ठाकरे के एकजुट होने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे भले ही एक साथ आ गए हों, लेकिन इसका मुंबई महापालिका चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मुंबई में गैर-मराठी आबादी, खासकर हिंदी भाषी, दक्षिण भारतीय, बंगाली, उड़िया और गुजराती लोगों की संख्या 60-65% है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे साथ हिंदी, मराठी और दक्षिण भारतीय लोग हैं। भाषा के नाम पर इस देश में बंटवारा नहीं चलेगा।
गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी से सीटों की मांग
केंद्रीय मंत्री ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने की भविष्यवाणी की और उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) की योजनाओं का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि RPI यूपी में 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिस्सा लेगी। जहां हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं, वहां हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीटों की मांग की बात कही। आठवले ने कहा कि ‘हमारी पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सीटें मांगेगी और इस पर चर्चा होगी।
Union minister ramdas athawale hindi controversy maharashtra jail threat up elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Lakhpati Didi Yojana: महाराष्ट्र में बनेंगी पहली 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
May 03, 2026 | 11:23 AMबेटी को मारकर ड्रम में भरा, परदेशीपुरा के ‘हैवान’ पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
May 03, 2026 | 11:22 AMनागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बंद होने पर पैदल चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
May 03, 2026 | 11:18 AMयूपी के कौशंबी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल
May 03, 2026 | 11:14 AMप्रमोद महाजन की हत्या को 20 बरस गुजर गए, क्या हुआ था उस दिन? जानें हत्याकांड की पूरी कहानी
May 03, 2026 | 11:14 AMनागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, डिप्रेशन से जूझ रही बेटी संग मां ने दी जान; इलाके में पसरा सन्नाटा
May 03, 2026 | 11:09 AMएंटवर्प बंदरगाह से खुलेगी तरक्की की राह; Nashik Industries Export को मिलेगा वैश्विक मंच
May 03, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM











