-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Balasaheb Thackeray Birthday Photography To Political Career Shiv Sena
जन्मदिन विशेष: फोटोग्राफर से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक, उद्धव ठाकरे ने 20 साल में क्या खोया क्या पाया?
- Written By: किर्तेश ढोबले
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज 64 साल के हुए। एक फोटोग्राफर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उद्धव ठाकरे अनेक बाधाओं को पार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यंमत्री भी बने।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज 64 साल के हुए। उनका जन्म आज ही के दिन 27 जुलाई 1960 को हुआ। एक फोटोग्राफर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उद्धव ठाकरे अनेक बाधाओं को पार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यंमत्री भी बने। उद्दव ठाकरे आज 64 साल के हो गए, वह पिछले 20 साल से राजनीति में सक्रिय है।
उद्धव ठाकरे को साल 2003 में महाबलेश्वर में शिवसेना के राष्ट्रीय शिविर में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। साल 2003 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से उद्धव ठाकरे का राजनीतिक करियर संघर्षपूर्ण रहा है। हालांकि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद पार्टी को सत्ता में लाने में सफल हुए, लेकिन उनके ही कार्यकाल के दौरान पार्टी विभाजित हो गई। आज भी उन्हें पार्टी के अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
पार्टी में अनुशासन किया लागू
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से उन्होंने पार्टी में अनुशासन लागू कर दिया। ठाकरे ने पार्टी को कार्पोरेट तरीके से चलाया। चाल प्रमुख, इमारत प्रमुख, समूह प्रमुख से लेकर शाखा प्रमुख, विभाग प्रमुख, जिला प्रमुख तक एक मजबूत संगठन निर्मान किया। जिसके ही परिणाम आगे चुनाव में नजर आए और उनके पार्टी के कई उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
फोटोग्राफी के शौकिन है उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बालमोहन विद्यामंदीर से पूरी की। इसके बाद सर जेजे कॉलज से उन्होंने आर्ट्स में ग्रैजुएशन किया। ठाकरे को शुरू से ही फोटोग्राफी का शौक था। राजनीति में उतरने से पहले उद्धव मराठी वर्तमानपत्र हिंदू में नौकरी की। साल 2002 में वह सक्रिय राजनीति में आए और नगरपालिका का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
तीन बड़े झटके
कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से उद्धव ठाकरे को तीन बार बड़े झटके लगे। सबसे पहले साल 2003 में नारायण राणे ने अंदरूनी मतभेदों के कारण पार्टी छोड़ दी। जिसके बाद राज ठाकरे ने साल 2006 में शिवसेना को छोड़ महाराष्ट्र नवनिर्मान सेना की स्थापना की। वहीं उन्हें साल 2022 में तीसरा झटका लगा, जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पार्टी अपनी होने का दावा किया। इस दौरान ठाकरे के हाथ से पार्टी का नाम और सिंबल दोनों ही चले गए। उसके बाद उनके साथ रहे विधायकों के साथ उन्होंने नई पार्टी बनाई, जिसका नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे है और उन्हें चुनाव आयोग द्वारा पार्टी का सिंबल जलती हुई मशाल मिली।
खुद को साबित किया
पार्टी का विभाजन होने के बाद विरोधियों को लगा की वह हार जाएंगे लेकिन उन्होंने फिर से खुद को साबित करते हुए नई पार्टी बनाई और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के 9 सांसद को जीत दिलाने में कामयाब हुए। कई लोग कहते थे कि बालासाहेब ठाकरे जैसे नेतृत्व करने की क्षमता सिर्फ राज ठाकरे में ही है। उद्धव ठाकरे कुछ भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन उन्होंने धैर्य न खोते हुए खुद को साबित किया।
Uddhav balasaheb thackeray birthday photography to political career shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कागजों तक सीमित मनपा की कार्रवाई: संभाजीनगर में 80 खतरनाक इमारतों को सिर्फ नोटिस, मानसून में बड़े हादसे का डर
Jul 27, 2026 | 10:42 AMPHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














