-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Work Of Borivali Thane Tunnel Road Will Start Soon These Two Companies Can Get The Contract
बोरीवली-ठाणे टनेल रोड का काम जल्द होगा शुरु, इन दो कंपनियों को मिल सकता है ठेका
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का ड्रीम प्रोजेक्ट (Dream Project) कहे जाने वाले बोरीवली-ठाणे टनेल रोड प्रोजेक्ट (Borivali-Thane Tunnel Road Project) के काम की शुरुआत जल्द हो सकती है। राज्य के सबसे लंबे टनेल रोड (Tunnel Road ) के लिए दो कंपनियां मैदान में हैं और इन दोनों कंपनियों को ठेका मिल सकता हैं। 11.84 किमी ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग परियोजना के निर्माण के लिए केवल दो बोलीदाता फाइनल हुए हैं।
बताया गया है कि दो पैकेज में होने वाले बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के लिए लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) दोनों को काम दिया जाएगा। 13 हजार 200 करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत दो पैकेज में निर्माण होगा। एमएमआरडीए के अनुसार, पैकेज-1 में बोरीवली की तरफ 5.75 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण और पैकेज-2 में ठाणे की तरफ 6.09 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों सिरों पर एक संयुक्त रूप से एक किमी की सड़कें बनेंगी।
पैकेज-1 में एमईआईएल
पता चला है कि पैकेज-1 में एमईआईएल ने 7,464 करोड़ रुपए की सबसे कम बोली लगाईं है। दो ही बोलीदाता होने की वजह से एलएंडटी अयोग्य घोषित कर दिया है। इसी तरह पैकेज-2 में एलएंडटी ने कम 6,625 करोड़ की बोली लगाई है। एलएंडटी ने 6,937 करोड़ रुपए की बोली लगाईं है। एमएमआरडीए के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभी तक बिड फायनल नहीं हुआ है, लेकिन यह ठेका दोनों कंपनियों को मिल सकता हैं। उल्लेखनीय है कि ठाणे-बोरीवली के बीच संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाले भूमिगत मार्ग को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। नेशनल उद्यान में 57.02 हेक्टेयर वन क्षेत्र को हटाने के लिए पर्यावरण विभाग की मंजूरी अभी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दोनों तरफ सड़कें
पैकेज-1 के तहत 5.75 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग, बोरीवली की ओर से होगी। इसी तरह पैकेज-2 में ठाणे की तरफ 6.09 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब टनेल रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों छोर पर एक किमी की दो लेन सड़कें होंगी।
तीन लेन वाली जुड़वा सुरंग
जमीन सतह के नीचे 23 मीटर की अधिकतम गहराई पर चार मेगा टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) का उपयोग करके प्रत्येक तीन लेन वाली सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में मागाठाणे के एकता नगर और ठाणे में मानपाड़ा स्थित टिकुजी-नी-वाडी को सुरंग रोड के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
घटेगी ठाणे से बोरीवली की दूरी
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर से 11.84 किमी लंबा भूमिगत मार्ग बन जाने से ठाणे से बोरीवली की दूरी लगभग आधी रह जाएगी। इस समय ठाणे से बोरीवली की दूरी घोड़बंदर के रास्ते 23 किमी है और पीक ऑवर्स के दौरान इस दूरी को कवर करने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। नया टनेल रोड बनने पर मात्र 15 से 20 मिनट में ठाणे से सीधे बोरीवली पहुंचा जा सकेगा। एमएमआरडीए के अनुसार, मानसून के पहले काम शुरू किए जाने का लक्ष्य है।
Work of borivali thane tunnel road will start soon these two companies can get the contract
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
Jun 24, 2026 | 05:02 PMपुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
Jun 24, 2026 | 04:57 PM‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
Jun 24, 2026 | 04:55 PMकुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
Jun 24, 2026 | 04:50 PMBharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
Jun 24, 2026 | 04:48 PMराम मंदिर चंदा चोरी विवाद: ‘हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?’ राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल
Jun 24, 2026 | 04:48 PMदमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद
Jun 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














