- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Vehicle Parking Problem Will Be Overcome In Cbd Nmmc Is Making Four Storey Vehicle Parking
CBD में दूर होगी वाहन पार्किंग की समस्या, चार मंजिली वाहन पार्किंग बना रही NMMC
- Written By: प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: वाहन पार्किंग (Vehicle Parking) की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) द्वारा ठोस नियोजन किया जा रहा है। इसी नियोजन के तहत सीबीडी के सेक्टर-15 स्थित भूखंड क्रमांक- 39 पर महानगरपालिका द्वारा 4 मंजिल वाहन पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए महानगरपालिका द्वारा लगभग 37 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जनवरी 2023 तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बहुमंजिली वाहन पार्किंग में 476 चार पहिया और 121 बाइक पार्क की जा सकेगी।
सीबीडी में बन रहे उक्त बहुमंजिली वाहन पार्किंग के काम का निरीक्षण महानगरपालिका के शहर अभियंता संजय देसाई समय-समय पर किया जाता। उन्होंने इमारत के पास स्थित महावितरण के सब-स्टेशन के कारण जरूरत के अनुसार बदलाव कर के काम शुरू कराया है। भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या के बढ़ने का अनुमान लगाते हुए, इस बहुमंजिली वाहन पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव शहर अभियंता देसाई ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।
एयरपोर्ट और बंदरगाह से बढ़ा सीबीडी का महत्व
सिडको द्वारा सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर सीबीडी में सबसे अधिक कमर्शियल भूखंडों की बिक्री की गई थी। जिसकी वजह से यहां पर सबसे अधिक कमर्शियल इमारतों का निर्माण किया गया है। जिसमें देश-विदेश की तमाम कंपनियों के कार्यालय हैं। इसके अलावा सीबीडी में कोर्ट, सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय, नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय और नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय है। नवी मुंबई के निर्माणाधीन एयरपोर्ट के लिए अडानी ग्रुप ने भी अपना कार्यालय सीबीडी के सेक्टर-15 में स्थापित किया है। यहां से जेएनपीटी बंदरगाह भी नजदीक है। जिसकी वजह से शिपिंग कंपनियों के कार्यालय भी यहां पर भारी संख्या में है। इन सबकी वजह से सीबीडी का महत्व काफी बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ते ट्रैफिक पर ब्रेक, Sambhajinagar में हाइड्रोलिक पार्किंग की तैयारी; 15 करोड़ का प्रोजेक्ट
छत्रपति संभाजीनगर: 80% वाहन बिना PUC,आरटीओ-ट्रैफिक की ढिलाई से बिगड़ी हवा, नागरिक नाराज
टोल टैक्स नहीं चुकाया तो अटक जाएंगे जरूरी काम! सरकार का नया नियम, गाड़ी वालों की बढ़ेगी मुश्किल
ठाणे-घोड़बंदर और मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर भारी वाहनों पर रोक, 20 सितंबर से 02 अक्टूबर तक पाबंदी
हर दिन हजारों लोगों का होता है आना-जाना
सीबीडी में उक्त सभी मुख्यालयों और कार्यालयों की वजह से सीबीडी में हर दिन भारी संख्या मे लोग काम के सिलसिले में आते है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के शुरू होने पर सीबीडी में आने जाने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा उक्त बहुमंजिली वाहन पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है।
[blockquote content=” नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा किए जा रहे काम की गुणवत्ता उत्तम रखने की जिम्मेदारी महानगरपालिका के अभियंताओं का मुख्य कर्तव्य है। काम को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करना जरूरी है। इन सभी पर गंभीरता से ध्यान देने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। बहुमंजिली वाहन पार्किंग समय की मांग है। जिसे ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका प्रशासन द्वारा सीबीडी में उक्त व्यवस्था की जा रही है। ” pic=”” name=”- संजय देसाई, शहर अभियंता, नवी मुंबई महानगरपालिका”]
Vehicle parking problem will be overcome in cbd nmmc is making four storey vehicle parking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMDGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
May 23, 2026 | 03:00 PMAnupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
May 23, 2026 | 03:00 PMनागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
May 23, 2026 | 02:59 PMमराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश
May 23, 2026 | 02:59 PMकैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 02:59 PMनागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














