- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Treatment Of Patients In The Light Of Torch In Ulhasnagar Electricity Remained Missing For Several Hours
उल्हासनगर में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, कई घंटे तक बिजली रही गायब
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर: अचानक बिजली गायब होने से उल्हासनगर शहर (Ulhasnagar City) के सरकारी मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती मरीजों (Patients) और जांच कराने आए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यही नहीं, अस्पताल में अंधेरा होने से डॉक्टरों को टार्च की रोशनी (Torch Light) में मरीजों की जांच और उपचार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में कई घंटे तक अंधेरा छाया रहा।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के गृह जिले के अधीन आने वाले इस सरकारी अस्पताल में अक्सर इस तरह की घटना होती रहती हैं। मरीजों के परिजनों में बिजली गुल होने और जनरेटर के नहीं चलने को लेकर आक्रोश जताया है।
पंखे बंद होने से मरीजों का बुरा हाल
घटना के दिन कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद थी। इसलिए मरीजों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अपने मोबाइल टॉर्च के सहारे हर मरीज का इलाज करना पड़ा। अस्पताल के पंखे बंद होने से मरीजों का बुरा हाल हुआ। साथ ही बिजली नहीं होने से कंप्यूटर और इंटरनेट भी बंद रहे, जिससे अस्पताल का प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
UPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति रही बंद
उल्हासनगर शहर कल्याण संसदीय क्षेत्र में आता है और इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं। वे खुद भी डॉक्टर हैं और अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालाजी किणीकर भी डॉक्टर हैं। इसके बावजूद सरकारी अस्पताल की इतनी दयनीय स्थिति होने पर अस्पताल के मरीजों द्वारा अफसोस व्यक्त किया जा रहा है। महावितरण के स्थानीय कार्यालय से जब इस संदर्भ में संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल के सामने के पोल की मरम्मत और नए तार डालने के कारण महकमे द्वारा लिए गए शटडाउन के कारण बिजली बंद रखी गई थी।
Treatment of patients in the light of torch in ulhasnagar electricity remained missing for several hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 12:04 PMSummer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM










