ठाणे में तिरंगा रैली में शामिल हुए एकनाथ शिंदे, सेना समेत पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- मैं देशभक्त, राष्ट्रभक्त...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। महाराष्ट्र के ठाणे में आज तिरंगा रैली निकाली गई। भारतीय सेना का सम्मान में निकाली गई इस रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए।
महाराष्ट्र के ठाणे में आज तिरंगा रैली निकाली गई। भारतीय सेना का सम्मान में निकाली गई इस रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए।
तिरंगा रैली में शामिल हुए एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

ठाणे: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद देश भर में भारतीय जनता पार्टी तिरंगा रैली आयोजित कर रही है। महाराष्ट्र में भी जगह-जगह तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है। आज (14 मई) को ठाणे में तिरंगा रैली आयोजित की गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा रैली में भाग लिया।

तिरंगा रैली में सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता और आम जनता ने भाग लिया। इस दौरान यहां 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' और 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तीनों भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवंदन किया।

देशभक्त, राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार - शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटा दिया। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया गया। ऑपरेशन सफल रहा है। खून का बदला खून से नहीं और ईंट का जवाब पत्थर से नहीं बल्कि पीएम मोदी ने कहा है 'वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा'।"

एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं देश की तीनों सेनाओं के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम ने हमारे सशस्त्र बलों के जवानों का समर्थन किया और देशवासियों की भावनाओं का समर्थन किया। हमें ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला। ये बहुत बड़ी बात है। इसलिए मैं देशभक्त, राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।"

मुख्यमंत्री ने नागपुर में की तिरंगा रैली

इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में तिरंगा रैली आयोजित की थी। महाराष्ट्र राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार राज्य में तीन हजार तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है। तिरंगा रैली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली जा रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का ऑपरेशन सिंदूर जवाब था। पहलगाम हमले में 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे, इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे और 6 लोग महाराष्ट्र से थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com