पनवेल के शेलघर गांव में महिला की हत्या करने वाले हुए गिरफ्तार

arrest
Representative Image
Published on
Updated on

नवी मुंबई: पनवेल (Panvel) के शेलघर गांव (Shelghar Village) में रहने वाली दो महिलाओं पर दो लोगों ने सीमेंट के ब्लॉक से हमला किया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसमें से एक की मौत (Death) हुई, जबकि दूसरी का अस्पताल ने उपचार जारी है। इस मामले में न्हावाशेवा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) करने में सफलता पाई है। जिन्हें कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

न्हावाशेवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमाल के अनुसार, उक्त मामले में डेविड किडो और संजय कत्रु कच्छप नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त घटना में अनीता उर्फ आमेरदकानी सरावनन नादर की मौत हुई थी, वहीं उसकी सहेली सलोनी आमन हेरेंज गंभीर रूप से घायल हुई थी। अनीता उलवे के सेक्टर-17 में रहती थी, जबकि उसकी सहेली सलोनी अपने दो बच्चों के साथ शेलघर गांव में किराए के कमरे में रह रही है। जिनके घर में डेविड किडो हमेशा आया करता था। घटना वाली रात भी डेविड, संजय और अनीता शेलघर स्थित सलोनी के घर आए थे।

 पुरानी बात को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार, सलोनी के घर में अनीता और डेविड के बीच पुरानी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े के दौरान डेविड ने अनीता को सीमेंट के ब्लॉक से मारने लगा जिसमें संजय ने डेविड की मदद की। इसी बीच सलोनी जब अनीता को बचाने गई तो डेविड ने उस पर भी सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर दिया। उक्त हमले सलोनी गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि उक्त हमले में अनीता की मौत हुई। इसके बाद डेविड और संजय मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस की टीम सुराग लगाकर गिरफ्तार किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com