-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- The People Of Diva Are Troubled By The Bad Roads The Work Of Road Construction Has Started For Years
बदहाल सड़कों से परेशान दिवा के लोग, सालों से शुरू है सड़क निर्माण का काम
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) के अंतर्गत आने वाले सड़कों (Roads) का कायापलट को प्राथमिकता दे रहे है। यह ठाणेकरों के लिए सुनहरा पल है। लेकिन वहीं महानगरपालिका की सीमा में ही रहने वाले दिवा वासी खस्ताहाल सड़कों से बदहाल है। यहाँ कछुआ चाल से चल रहे हैं सड़क के निर्माण कार्य के वजह से स्थानीय नागरिकों और आने-जाने वाले लोगों को 3 किलोमीटर की दूरी कम से कम 8 से 10 किलोमीटर में तय करनी पड़ रही है जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। लेकिन महानगरपालिका प्रशासन और बाधितों के बीच चल रहा विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है।
दिवा-शील रोड पर स्थित खरडी गांव से करीब 1900 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा इंटरनल रोड कल्याण-शील रोड को जोड़ेने वाला डीपी रोड का कार्य पिछले 2 साल से अधूरा छोड़ दिया गया है। इस रोड पर कहीं-कहीं गिट्टी पत्थर डाल दिए गए हैं और बीच में एक छोटा सा पुल भी बना दिया गया है। लेकिन फिलहाल वर्षों से सड़क निर्माण का काम पूरी तरह बंद है। जबकि इसी रोड पर बड़ा एस टी डिपो और पुलिस स्टेशन प्रस्तावित है।
बता दें कि इस सड़क का निर्माण के लिए वर्ष 20 अगस्त, 2018 को के ई-इंफ्रा एन्ड प्रकाश इंजीनियरिंग वर्क्स (जेई) नामक कंपनी को वर्क ऑर्डर दिया गया था। इस सड़क के निर्माण की कालावधि 18 महीने थी। जिसे वर्ष 2020 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन तक़रीबन चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक सिर्फ 500 मीटर का काम ही पूरा हो पाया है। शेष 1400 मीटर का काम अधर में लटका हुआ है। दिवा स्टेशन के सामने सड़क को चौड़ा करने के लिए जिनके मकानों को तोड़ा गया है उन लोगों को भी पडले गांव में विस्थापित कर दिया गया है। इस बीच प्रशासन का दावा था कि खरडी गांव से पडले गांव होते हुए कल्याण शील रोड तक जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन लाभार्थियों ने बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुआवजे की मांग पर अड़ गए है। जिससे ब्रेक लग गया है।
सम्बंधित ख़बरें
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Bengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
दिवा वासियों को थी आशा
जिस प्रकार सीएम शिंदे ने रोड इंफ़्रा को प्राथमिक के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश सभी एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को दिया था। उससे दिवा, पडले, खिड़काली के रहिवासियों को लगा था कि दिवा पूर्व के बदहाल सड़कों की सुधि ली जाएगी और यहां के विकास कामों में तेजी आएगी। लोगों को लगा था कि दिवा स्टेशन आने जाने के लिये सहूलियत हो जाएगी और इसके लिए अधूरी पड़ी निर्माणाधीन सड़क पूरी बन जाएगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा कोई भी संकेत दिखाई नहीं दे रहा है।
बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुआवजे की मांग
गांव वालों के मुताबिक यहां की समस्या यह है जिन लोगों की जगह सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण की जा रही है, उनको टीएमसी द्वारा टीडीआर दिया जा रहा है और इसको लेकर गांव वाले असंतुष्ट हैं। इससे स्थानीय लोग अपनी जगह को हैंड ओवर नहीं कर रहे हैं और उनका कहना है कि जिस हिसाब से बुलेट ट्रेन के प्रभावितों को मुआवजा दिया गया है उसी हिसाब से हमें भी मुआवजा नगदी स्वरूप में दिया जाना चाहिए अन्यथा हम अपनी जगह को कौड़ियों के भाव में प्रशासन को नहीं देने वाले हैं। इस संदर्भ में महानगरपालिका के उप नगर अभियंता रामदास शिंदे का कहना है कि यहाँ के बाधित बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुआवजे की मांग कर रहे है। लेकिन ठाणे महानगरपालिका प्रशासन के पास नगद स्वरूप में मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है और केंद्र सरकार की तरह इतना मुआवजा भी नहीं दिया जा सकता है। इसलिए अब कंस्ट्रक्शन टीडीआर के माध्यम से नुक्सान भरपाई देने का निर्णय लिया गया है और बाधितों से समन्वय का काम जारी है। जल्द ही मामले की सुलझा लिया जाएगा और कामों की शुरुआत की जाएगी।
The people of diva are troubled by the bad roads the work of road construction has started for years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
Jul 07, 2026 | 08:02 PMBengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Jul 07, 2026 | 08:00 PMकाबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 07:58 PMदादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी! रेलवे ट्रैक पर पति ने की मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 07:51 PM‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
Jul 07, 2026 | 07:42 PMराज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Jul 07, 2026 | 07:37 PMसलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Jul 07, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM










