-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- The Journey From Gaymukh To Mira Road Will Be Pleasant Metro 10 Project Announced In The Budget
गायमुख से मीरा रोड तक का सफर होगा सुहाना, बजट में मेट्रो-10 प्रोजेक्ट की घोषणा
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : गुरुवार को विधानमंडल में राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अपने पहले बजट (Budget) में शहरी इंफ़्रा पर जोर देते हुए मुंबई एमएमआर (Mumbai MMR) में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की पहल की है। इसके तहत उन्होंने गायमुख (Gayamukh) से मीरा रोड (Mira Road) के बीच मेट्रो-10 (Metro-10) नामक नए मेट्रो परियोजना शुरू करने की घोषणा की है। इससे घोड़बंदर रोड के वासियों के आलावा मीरा रोड सहित और भायंदर के साथ बोरीवली सहित वेस्टर्न क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की यात्रा आसान और जाम मुक्त हो जाएगा।
गौरतलब हो कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घोड़बंदर रोड परिसर का तेजी से विकास हुआ। लेकिन इस शहरीकरण के अनुपात में इंफ़्रा प्रोजेक्ट की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं होने के कारण आए दिन यहाँ के लोगों को यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्गों के माध्यम से ठाणे और मुंबई को जोड़ने वाला एक प्रमुख राजमार्ग है। यह गुजरात की ओर भी जाता है, इस प्रकार बहुत अधिक यातायात देखता है, विशेष रूप से भारी वाहनों के आवागमन से रात के समय यह जाम की समय और भी गंभीर हो जाती है।
ठाणे से मीरा रोड, भायंदर को जोड़ने के लिए घोड़बंदर रोड के किनारे रहने वाले या इस 25 किमी के रास्ते से आने-जाने वाले हर निवासी की कहानी कमोबेश एक जैसी रहती है। प्रतिदिन भोर होते ही मीरा रोड स्थित फाउंटेन होटल से लेकर ठाणे के कपूरबावड़ी तक पूरा इलाका दोनों तरफ जाम लग जाता है। सामान्य 40-45 मिनट के आवागमन के लिए, मोटर चालकों को 1A से दो घंटे तक समय दुरी तय करने में लग जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?
West Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, DA में 20% की शानदार बढ़ोतरी
बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट आज! वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे पर टिकीं सबकी नजरें
पुणे मनपा का बड़ा खेल, नाला सफाई के नाम पर 6 साल में फूंक दिए 164 करोड़, फिर भी पहली ही बारिश में डूबा शहर
कुल 9.2 किमी लंबी मेट्रो के लिए खर्च होंगे 4476 करोड़ रुपए
लेकिन अब सालकन आर्थिक बजट में वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई एमएमआर में नए मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। इनमें मुंबई मेट्रो 10 जो गायमुख से शिवाजी चौक मीरा रोड के शिवाजी चौक तक के परियोजना से इन क्षेत्रों के रहने वाले वाले रहिवासियों की यात्रा सुगम और आसान होने वाली है। कुल .9.2 किमी लंबी इस मेट्रो के निर्माण पर 4476 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
दो मेट्रो परियोजना से जुड़ेगा मेट्रो 10
वर्तमान समय में वडाला-घाटकोपर से ठाणे-कासरवडवली-गायमुख के बीच मेट्रो-4 और मेट्रो- 4अ परियोजना का काम चल रहा है। जिसका 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। वहीं दहिसर-मीरा रोड-भायंदर के बीच मेट्रो परियोजना का काम शुरू है। जोकि प्रगति पथ पर है। ऐसे में गायमुख से मीरा रोड के बीच प्रस्तावित इस मेट्रो परियोजना के कार्यों की शुरुआत होने से यहां के नागरिकों की यात्रा आसान और यातायात जाम मुक्त हो जाएगी।
The journey from gaymukh to mira road will be pleasant metro 10 project announced in the budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं
Jul 07, 2026 | 03:46 PMचोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
Jul 07, 2026 | 03:45 PMअमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
Jul 07, 2026 | 03:40 PMपुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित
Jul 07, 2026 | 03:38 PMसतलुज के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- इस फिल्म का ‘एनकाउंटर’ मत कीजिए, इसे हर किसी को देखना चाहिए
Jul 07, 2026 | 03:36 PMLuxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Jul 07, 2026 | 03:29 PMनागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
Jul 07, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














