-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- The Handiwork Of A Jupiter Hospital In Thane Came To The Fore Doctors Left The Cotton In The Womans Stomach After The Cesarean Delivery
ठाणे के जुपिटर अस्पताल की करतूत आई सामने, डाक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कॉटन
- Written By: Virendra Mishra

Representative Pic
ठाणे : ठाणे के ईस्टर्न एक्सप्रेस (Eastern Express) पर स्थित एक नामी अस्पताल (Hospital) में सिजेरियन डिलीवरी (Cesarean Delivery) के बाद महिला के पेट में कपड़ा (कॉटन गेज) अर्थात फॉरेन बॉडी रह गया था। महिला को पेट में दर्द के कारण एक और सर्जरी (Surgery) करानी पड़ी और फिर जाकर पता चला कि महिला (Women) के पेट (Stomach) में कपड़ा फंस गया था। इस संबंध में वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में में एक नामी अस्पताल के तीन डॉक्टर और एक नर्स के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय मृण्मयी अजिंक्य दिवेकर को ठाणे के ईस्टर्न एक्सप्रेस स्थित वर्तक नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले एक प्रतिष्ठित ‘जुपिटर’ नामक निजी अस्पताल (Jupiter Hospital) में भर्ती (Admit) कराया गया था। उस समय सिजेरियन द्वारा महिला की प्रसूति कराई गई थी। सिजेरियन होने के बाद डॉक्टर की लापरवाही से महिला के पेट में दर्द होने लगा। जैसे ही दर्द असहनीय हो गया, महिला ने बार-बार इसे अस्पताल के सर्जन डॉ. आशुतोष अजगावकर के संज्ञान में लाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि बार-बार दर्द की बात कहने के बावजूद डॉ. अजगांवकर इलाज में लापरवाही बरतें और दवा देने से मना करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
जब वह पुणे रहने गई तो उसके पेट में दर्द और बढ़ गया जोकि असहनीय हो गया था। इसके बाद महिला का दूसरा ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान पता चला कि सिजेरियन करते समय डॉक्टर द्वारा उचित देखभाल न करने और लापरवाही के कारण महिला के पेट में कॉटन गेज अर्थात एक कपड़ा फंस गया था जोकि ऑपरेशन के दौरान मिला। कपड़े ने महिला के पेट, अंडाशय और दाहिनी फैलोपियन ट्यूब को गंभीर नुकसान पहुंचाया। जिसके कारण इस दूसरी सर्जरी के दौरान मृण्मयी की दाहिनी ओर की फैलोपियन ट्यूब को हटाना पड़ा।
बीमारी का समय पर निदान नहीं किया जाता तो उसकी मौत
पीड़ित महिला का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उसे यह दर्द सहना पड़ा और यदि बीमारी का समय पर निदान नहीं किया जाता तो उसकी मौत हो सकती थी। जिसके बाद उसने इस मामले में ठाणे के वर्तकनगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं, और जुपिटर अस्पताल के सर्जन डॉ. आशुतोष अजगांवकर, सहायक सर्जन सुप्रिया महाजन, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. चिन्मयी गडकरी और ऑपरेशन थियेटर की एक नर्स सहित चार अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में वर्तक नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
The handiwork of a jupiter hospital in thane came to the fore doctors left the cotton in the womans stomach after the cesarean delivery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














