ठाणे में दौड़ेंगी प्री-पेड ऑटो रिक्शा, रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thane Prepaid Auto Service: ठाणे में जल्द प्री-पेड ऑटो सेवा शुरू होगी। प्रस्ताव को सोमवार तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे किराए पर मोलभाव, मनमानी वसूली और विवादों पर रोक लगेगी।
Thane Prepaid Auto Service To Start Soon
ठाणे में जल्द शुरू होगी प्री-पेड ऑटो सेवा(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Prepaid Auto Service To Start Soon: ठाणे शहर में जल्द ही प्री-पेड ऑटो रिक्शा सेवा शुरू होने जा रही है। सोमवार तक इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

मंजूरी के बाद ठाणे शहर में प्री-पेड रिक्शा शुरू किए जाएंगे। इससे रिक्शा चालकों और यात्रियों के बीच किराए को लेकर होने वाले विवादों पर रोक लगने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी। यह जानकारी विधायक संजय केलकर ने दी।

स्टेशन परिसर में बड़ी समस्या

ठाणे स्टेशन परिसर में यातायात संबंधी समस्याओं को लेकर पिछले सप्ताह विधायक संजय केलकर ने यातायात पुलिस और आरटीओ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। इसके बाद उनके पहल पर शासकीय विश्रामगृह में आरटीओ, यातायात शाखा और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में बैठक में डीसीपी पंकज शिरसाट, आरटीओ अधिकारी हेमांगिनी पाटील,नगरसेवक अमित सरैया, जयश्री कोली,जयेंद्र कोली सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केलकर ने बताया कि ठाणे आरटीओ ने प्री-पेड रिक्शा सेवा का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। प्रधान सचिव से भी इस संबंध में चर्चा हुई है और सोमवार तक योजना को मंजूरी मिलने की संभावना है।

करना पड़ता है मोलभाव

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ठाणे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्री अपने गंतव्य का किराया पहले तय कर भुगतान करेगा। इसके बाद उसे रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यात्रियों को चालक से किराए को लेकर मोलभाव नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मनमाना किराया वसूलने, यात्री को गंतव्य तक ले जाने से इनकार करने और यात्रा के दौरान होने वाले विवादों पर भी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Thane Prepaid Auto Service To Start Soon
अमरावती-मुंबई उड़ान अब सप्ताह में 4 दिन, टिकट लेने से पहले करे नए शेड्यूल की जांच, नही तो हो सकती है परेशानी

रुकेगी रिक्शा चालकों की मनमानी

ठाणे स्टेशन पर रिक्शा चालकों की मनमानी रोकने के लिए आरटीओ के दो अधिकारी सुबह और शाम, भीड़ के समय चार-चार घंटे तैनात रहेंगे। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

बैठक में वागले, कोपरी और इंदिरानगर की यातायात समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले चौराहों पर स्थायी रूप से यातायात पुलिस की व्यवस्था करने की जानकारी दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com