- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Municipal Corporation Sealed The Ladies Bar Running In Thane
ठाणे में चल रहे लेडीज बार को ठाणे महानगरपालिका ने किया सील
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे के उपवन परिसर में अवैध रूप से चल रहे के सुर संगीत (Sur Sangeet) नामक लेडीज बार (Ladies Bar) को ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) के अतिक्रमण दस्ते ने सील (Seal) कर दिया है। यह कार्रवाई महानगरपालिका कमिश्नर डॉ.विपिन शर्मा (Commissioner Dr. Vipin Sharma) के आदेश पर अतिक्रमण विभाग (Encroachment Department) के सहायक आयुक्त महेश आहेर की टीम द्वारा कार्रवाई की गई और उन्होंने अधिकारियों को शहर में अवैध रूप से बार (Bar) चलाने और नियमों (Rules) का उल्लंघन (Violations) करने वालों पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिया है।
नियमों का उल्लंघन करने पर प्रतिष्ठानों को तत्काल सील करें
गौरतलब कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अवैध रूप से आर्केस्ट्रा के नाम पर लेडीज बार शुरू होने की शिकायत ठाणे महानगरपालिका को मिल रही थी। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को तत्काल सील करें ऐसा आदेश ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने ठाणे महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के उपयुक्त जी. जी गोदेपूरे और सहायक आयुक्त महेश आहेर को दिया था। अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त महेश आहेर की टीम ठाणे के उपवन में अवैध इमारत में चलाये जा रहे सुर संगीत नामक लेडीज बार को कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच सील कर दिया। इस दौरान वर्तक नगर प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त सचिन बोरसे भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार इस बार के नेम प्लेट पर हर्षित बार एन्ड रेस्टॉरंट लिखा हुआ था और इसके आड़ में सुर संगीत के नाम से लेडीज बार चलाया जा रहा था। ज्ञात हो कि उपवन परिसर में शुरू इस लेडीज बार के कुछ अंतर पर ही वर्तक नगर पुलिस स्टेशन भी कार्यरत है। लेकिन पुलिस स्टेशन के नाक के निचे इस बार का संचालन हो रहा था और पुलिस हाथ पर हाथ बैठी रही है और आखिरकार महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
बकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
इसके पहले कोरोना काल के दौरान महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के करीब 15 लेडीज बारों पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने मामले में एक साथ पिछले साल जुलाई महीने में सील किया था। इसके बाद तक़रीबन छह महीने तक इन बारों पर ताला लगा था। अंत में बार चालकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कोर्ट के आदेश पर सील खोला गया था।
इस इमारत की तल मजला और बेसमेंट का उद्योग वाणिज्य के रूप से किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई किया गया है और संबंधित क्षेत्र प्रतिबंधित किया गया है। आगामी दिनों में लेडीज बार के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के आदेश पर जारी रहेगी।’ – महेश आहेर (सहायक आयुक्त-अतिक्रमण विभाग, ठाणे)
Thane municipal corporation sealed the ladies bar running in thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














