Thane में शिवसेना को बड़ा झटका, वामन म्हात्रे परिवार सहित कई नेता BJP में शामिल

Thane में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, वामन म्हात्रे परिवार सहित कई शिवसेना व शिंदे गुट के नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव से पहले BJP ने मजबूत पकड़ बना ली है।
Vaman Mhatre
वामन म्हात्रे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ से भले ही महायुति के मजबूत होने को लेकर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ठाणे जिले में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है।

ठाणे एवं नवी मुंबई में शिवसेना-भाजपा ने अकेले मैदान में उतरने की तैयारी पहले से ही की है। अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र डॉ। श्रीकांत शिंदे के संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने घेराबंदी शुरू की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण डोंबिवली के विधायक हैं। कल्याण डोंबिवली मनपा में भाजपा का महापौर बैठाने को लेकर चव्हाण ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

जिसके तहत मंगलवार को सुबह कुछ ही समय के अंतराल में चव्हाण ने शिंदे को डबल झटका दिया है। शिवसेना के कद्दावर नेता रहे वामन म्हात्रे के पुत्र अनमोल म्हात्रे, उनकी पत्नी अश्विनी के अलावा सांसद शिंदे के करीबी शिवसेना कल्याण तालुका प्रमुख महेश पाटिल के नेतृत्व में कई पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हो गए।

कई पूर्व नगरसेवक पकड़ चुके हैं बीजेपी का दामन

सभी का स्वागत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने किया। इसके पहले भी शिवसेना, शिवसेना (यूबीटी) एवं मनसे के कई पूर्व नगरसेवक एवं पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके है। जिसको देखते हुये यह कयास लगाया जा रहा है, कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव में शिंदे विरुद्ध वक्ष्क्षण में मुकाबला देखने को मिल सकता है।

डोंबिवली के मराठा मंदिर हॉल में मंगलवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में वामन म्हात्रे के पुत्र अनमोल महात्रे के नेतृत्व में अश्विनी महात्रे, शिवसेना के युवा विभाग प्रमुख गजानन जोशी, विभाग अध्यक्ष ओमकार सुर्वे, माधुरी, सुषमा सावंत, अलका कोलते, सविता शेलार, लक्ष्मीलाई रानभरे, अच्दा माने सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा के कल्यान जिला अध्यक्ष नंदू परब, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सूर्यवंशी, शशिकांत कांबले, कल्याण डोंबिवली मनपा की स्थायी समिति के पूर्व सभापति दीपेश म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक राहुल दामले, मंदार हलवे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

म्हात्रे परिवार के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही देर बाद शिवसेना कल्याण तालुका प्रमुख महेश पाटिल के नेतृत्व में पूर्व नगरसेविका डॉ। सुनीता पाटिल, सायली विचारे, संजय विचारे, अण्णा राणे सहित शिवसेना के कई पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया, मंगलवार के पार्टी प्रवेश को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले भी कई जनाधार वाले नेता भाजपा का दामन पकड़ चुके हैं।

महापौर के लिए कसी कमर

म्हात्रे के परिवार के लोगों का भाजपा में शामिल होना शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, कल्याण डोंबिवली में भाजपा का महापौर बनाने के लिए पाटी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण विशेष रुचि ले रहे हैं।

चव्हाण कल्याण डोंबिवली मनपा में नगरसेवक रहे है। इसकी वजह से उन्हें मनपा की गणित मालूम है। चक्षाण दूसरी पार्टियों के पूर्व नगरसेवकों एवं पदाधिकारियों को शामिल कर भाजपा की ताकत बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं।

वामन म्हात्रे की 28 वर्षों से क्षेत्र में मजबूत पकड़

  • गौरतलब हो कि शिवसेना के माध्यम से वामन महात्रे ने पिछले 28 वर्षों से क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी।
  • उन्होंने शिवसेना के पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं की एक मजबूत लाइन तैयार की थी। वामन म्हात्रे ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस भावना से व्यवहार किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार का सदस्य हैं, शिवसेना में रहते हुए भी।
  • वामन म्हात्रे के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से बहुत घनिष्ठ संबंध थे, शिवसेना के वामन म्हात्रे ने भाजपा के एक नगरसेवक को स्थायी समिति का अध्यक्ष बनवाने में भाजपा को वोट देकर प्रदेश अध्यक्ष चज्ञाण की मदद की थी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com