-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Congress Leaders Former Corporators Sadashiv Shelar And Darshana Shelar Joined Shiv Sena
एकनाथ शिंदे के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भगवा झंडा! 2 पूर्व नगरसेवकों ने ज्वाइन की शिवसेना
- Written By: आकाश मसने
Thane News: ठाणे जिले में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व नगरसेवक सदाशिव शेलार सहित कई पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत।

कांग्रेस नेताओं को शिवसेना ज्वाइन कराते डिप्टी सीएम एकनाथ (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)
Congress leaders join Shiv Sena: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में ठाणे जिले में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डोंबिवली शहर पूर्व क्षेत्र ‘ए’ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक सदाशिव शेलार, पूर्व नगरसेविका दर्शना शेलार समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं।
यह शामिल कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने सभी नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवसेना जनसंपर्क और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है, और पार्टी का दरवाजा उन सभी के लिए खुला है जो जनता की सेवा करना चाहते हैं।
शेलार के साथ ये भी हुए शामिल
शेलार दंपति के साथ अजय शेलार, हीरामन मोरे, दशरथ म्हात्रे, प्रतीक शेलार, पुण्यदान सरोदे, राहुल पाधाड़े, मोहन भोसले, ख्वाजा शेख, सलिल चौधरी, प्रसाद कीर और विशाल म्हात्रे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
दतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
यह भी पढ़ें:- लंदन में छिपा है पुणे का कुख्यात गैंगस्टर नीलेश घायवल, पुलिस ने तेज की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया
इस मौके पर ठाणे जिले में शिवसेना की शक्ति का प्रदर्शन भी देखने को मिला। कार्यक्रम में कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक राजेश मोरे, शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी, उप जिला प्रमुख राजेश कदम, कविता गावंड, उप शहर प्रमुख बाला म्हात्रे, युवा सेना अध्यक्ष सागर जेधे और विभाग प्रमुख संदेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस राजनीतिक घटनाक्रम से निकाय चुनाव से पहले ठाणे की सियासत में नई हलचल मच गई है। कांग्रेस के लिए यह बड़ा नुकसान माना जा रहा है, जबकि शिवसेना के लिए यह ताकत बढ़ाने वाला कदम साबित हो सकता है।
Thane congress leaders former corporators sadashiv shelar and darshana shelar joined shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












