-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- So Much Water Storage In Barvi Dam The Worry Of Water Reduced
अच्छी बारिश के बाद बारवी बांध में इतने फीसदी जल भंडारण, पानी की चिंता हुई कुछ कम
- Written By: कमर.काजी

अंबरनाथ: इस बार मानसून (Monsoon) देरी से आया है, लेकिन पिछले दस दिन में संतोषजनक बारिश (Rain) हुई है, जिसके कारण जिले में पानी के मुख्य स्रोत बारवी बांध (Barvi Dam) में करीब 34 फीसदी जल भंडारण (Water Storage) हो चुका है। इससे पानी की चिंता फिलहाल कुछ हद तक दूर हो गई है। वर्तमान में बारवी बांध में 115.05 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी है और पिछले साल इसी दिन इसमें 32 प्रतिशत जल भंडारण था। बारवीं बांध एमआईडीसी प्रशासन के अधीनस्थ है। बांध की ऊंचाई 72.60 मीटर है। बांध में पानी की क्षमता 340 एमसीएम है।
इस साल मौसम विभाग द्वारा ‘अल नीनो’ के प्रभाव के कारण मानसून में बारिश के प्रभावित होने की भविष्यवाणी की गई थी। बरसात में देरी के अंदेशे से शहरी विकास विभाग ने जल नियोजन के आदेश दिए थे। उसके बाद जून के अंतिम सप्ताह तक बारिश नहीं होने से जिले में जल भंडारण को लेकर चिंता का माहौल था।
इन इलाकों में बांध से की जाती है जलापूर्ति
अंबरनाथ, उल्हासनगर,कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर के कुछ इलाकों, इन शहरों के आसपास के कई ग्रामीण सहित ही ठाणे, तलोजा, अंबरनाथ, डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र को भी बारवीं बांध से जलापूर्ति की जाती है। जून महीने के शुरू में मौसम के रूठने के चलते जून से एमआईडीसी प्रशासन ने बारवी बांध से हर पंद्रह दिन में एक दिन के लिए पानी की कटौती शुरू की थी, लेकिन जून के आखिरी हफ्ते में जमकर बरसात होने के लघु पाटबंधारे यानि सिंचाई विभाग प्रशासन ने राहत महसूस की है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
सावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
भातसा बांध में 291 मिलियन क्यूबिक मीटर जल भंडारण
पिछले वर्ष की तुलना में यह जल भंडारण दो प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 3 जुलाई को बारवी बांध में 110.43 मिमी यानी 32 फीसदी जल भंडारण था। शाहपुर तालुका में भातसा बांध में वर्तमान में 291 मिलियन क्यूबिक मीटर जल भंडारण है। बांध की क्षमता 942 मिलियन क्यूबिक मीटर है और क्षमता का 30 प्रतिशत पानी बांध में जमा हो गया है। आंध्रा बांध जो उल्हास नदी में पानी छोड़ता है। जिसमे 29 प्रतिशत जल भंडारण और 101 मिलियन क्यूबिक मीटर भंडारण है।

अच्छी बारिश के बढ़ा जलस्तर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 21 जून को बारवी का जल भंडारण घटकर 26 प्रतिशत रह जाने के बाद यह प्रतिशत घटकर 24 प्रतिशत रह गया था, लेकिन 24 जून से शुरू हुई बारिश के कारण बारवी बांध में पानी का भंडारण शुरू हो गया। पिछले दस दिन में बारवी बांध में पानी का भंडारण 7 फीसदी बढ़ गया है। 3 जुलाई को बारवी बांध में 115.05 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी था। जल का प्रतिशत 33.95 प्रतिशत है। डैम कैचमेंट एरिया में इस मानसून अब तक 582 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
So much water storage in barvi dam the worry of water reduced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










