-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Shining Walls With Poems In Navi Mumbai
नवी मुंबई में कविताओं से निखरी दीवारें
- Written By: प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: शहर के सौंदर्यीकरण में विभिन्न अवधारणाओं को लागू किया जा रहा है, जिसके तहत शहर के मुख्य चौकों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सड़कों (Roads) पर देखने के स्थानों में पूरक चित्रों के साथ प्रसिद्ध मराठी कवियों (Marathi Poets) की कविताओं की पंक्तियों का चयन कर उन्हें शहर के 52 स्थानों की दीवारों (Walls) पर लिखाया गया है। जिसे देखकर कवि अशोक नायगांवकर ने नवीमुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) की तारीफ की।
गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर के मार्गदर्शन में नवी मुंबई का सौंदर्यीकरण करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी गई है। 17 दिसंबर 2021 को कवि अशोक नायगांवकर ने नवी मुंबई जैसे शहर में मराठी भाषा की महिमा को दर्शाने वाली कविताओं की पंक्तियों को विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित करने का सुझाव महानगरपालिका कमिश्नर बांगर को दिया था। जिसे सकारात्मक तौर से लेते हुए महानगरपालिका कमिश्नर ने सुलेखनकार अच्युत पालव के माध्यम से कविताओं की पंक्तियों को दीवारों पर लिखवाने का काम कराया। इसके लिए जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स, रचना संसद, रहेजा आर्ट स्कूल के छात्र कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय चित्रकारों का सहयोग भी लिया गया। जिसे देखकर कवि अशोक नायगांवकर ने महानगरपालिका के इस कार्य की सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर
कम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
दिघा से बेलापुर तक दीवारों पर कविताएं लिखी गई
गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर के मार्गदर्शन में महानगरपालिका के तहत आने वाले की दिघा से लेकर बेलापुर तक दीवारों को कविताओं से सजाया गया है। इन दीवारों पर संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम, केशवसुत, गोविंदाग्रज, कवि यशवंत, बी.सी. मर्ढेकर, बालकवि, साने गुरुजी, कुसुमाराज, विंदा करंदीकर, मंगेश पाडगांवकर, वसंत बापट, सुरेश भट, ग्रेस, नारायण सुर्वे, इंदिरा संत, बहिणाबाई, शांता शेलके, जी.डी. मदगुलकर, जगदीश खेबुडकर, नामदेव ढसाल जैसे कई प्रसिद्ध कवियों की प्रसिद्ध कविताओं की पंक्तियों को 52 स्थानों पर चित्रित किया गया है। जिसे देखकर कवि अशोक नायगांवकर ने कहा कि इन चित्रों के माध्यम से नवी मुंबई शहर को काव्य नगरी के रूप में प्रसिद्ध हो रही है।
Shining walls with poems in navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














