- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Shinde Supporters Gathered In Anand Ashram Eknath Shinde Did His Self Dighes Darshan
आनंद आश्रम में शिंदे समर्थकों की लगी भीड़, एकनाथ शिंदे ने किया स्व. दिघे के दर्शन
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे के आनंद आश्रम (Anand Ashram) में मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का ठाणे के शिवसैनिकों (Shiv Sainiks) के लिए विशेष महत्व है। ऐसे में स्व. दिघे के शिष्य एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मुख्यमंत्री बनने के बाद इस गुरु पूर्णिमा पर उनके समर्थकों की भारी आनंद मठ पर जमा हो गई थी। क्योंकि जिले के आलावा दूर-दूर से कई पदाधिकारी शिंदे से मिलने के एकत्रित हुए थे। इस भीड़ को संभालने में पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शिंदे के समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ठाणे के आनंद आश्रम परिसर में सुबह के सत्र में कोई भीड़ नहीं देखी गई। लेकिन जैसे ही पता चला कि दोपहर के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आनंद आश्रम आएंगे। इसके बाद ठाणे सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से शिंदे समर्थक भी यहां इकट्ठा होने लगे। शुरुआत में पदाधिकारियों को आनंद आश्रम में प्रवेश दिया गया। लेकिन, जैसे ही भीड़ अंदर बढ़ी, पुलिस ने बाहर से बैरिकेडिंग कर दी और प्रवेश पर रोक लगा दी। नतीजा यह रहा कि शिवसेना के पूर्व नगरसेवकों समेत अन्य पदाधिकारी भी बारिश में घंटों कतार में लगे रहे। लेकिन मुख्यमंत्री शिंदे के आनंद आश्रम पहुंचने के बाद उन्होंने शुरुआत में दिवंगत आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी। शिंदे के आने के बाद भी बाहर के पदाधिकारियों को उम्मीद थी कि उन्हें प्रवेश मिल जाएगा। परंतु पुलिस सभी से लाइन में खड़े होने की अपील कर अंदर जाने ही नहीं दिया। जिसके कारण पुलिस और पदाधिकारियों के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिला।

सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
विधायक बालाजी किणीकर को करना पड़ा इंतजार
मुख्यमंत्री शिंदे के आनंद आश्रम परिसर में घुसने के बाद पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे और प्रवेश द्वार पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ आए अंबरनाथ के विधायक बालाजी किणीकर को प्रवेश नहीं मिल पाया और तक़रीबन 10 से 15 मिनट तक आनंद आश्रम के प्रवेश द्वार पर ही इंतजार करना पड़ा। जबकि ओवला-माजीवाड़ा के विधायक प्रताप सरनाईक और विधान परिषद सदस्य रविंद्र फाटक और पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, नगरसेवक मीनाक्षी शिंदे, पूर्व सभागृह नेता अशोक वैती, संजय भोईर, संजय मोरे, विकास रेपाले आदि पहले ही आनंद आश्रम में मौजूद नजर आए।
Shinde supporters gathered in anand ashram eknath shinde did his self dighes darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














