-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Sheetal Mhatre Share Sher Seems Upset Over Not Getting Nomination For Legislative Council
‘मंज़िलें अभी और भी हैं…’, शिंदे से खफा हुई शीतल म्हात्रे, विधान परिषद में नहीं मिली जगह तो कुछ इस अंदाज में बयां किया दर्द
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में विधान परिषद के उपचुनाव मार्च के अंत में होने वाले है। विधान परिषद की रिक्त पांच सीटों के लिए शिवसेना से शीतल म्हात्रे को जगह नहीं मिली। इस पर शीतल म्हात्रे ने एक अनोखे अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की।

शीतल म्हात्रे और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में 27 मार्च को विधान परिषद में उपचुनाव होने वाले है। विधान परिषद की रिक्त पांच सीटों के लिए महायुति गठबंधन की तीनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विधान परिषद चुनाव 2025 की कुल पांच सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा और एक-एक सीट पर राकांपा और शिवसेना चुनाव लड़ेगी। इसमें एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की ओर से एकमात्र सीट पर चंद्रकांत रघुवंशी को मौका दिया गया है।
आपको बता दें कि इस सीट के लिए पहले शीतल म्हात्रे और संजय मोरे का नाम चर्चा में थी। शिवसेना के लिए एकनाथ शिंदे ने उम्मीदवारों की बिरादरी के कारण अंत तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने से परहेज किया था। हालांकि, सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। आवेदन दाखिल करने के लिए कुछ ही घंटे बचे थे, तभी एकनाथ शिंदे ने चंद्रकांत रघुवंशी के नाम की घोषणा की।
शीतल म्हात्रे ने जाहिर की नाराजगी
एकनाथ शिंदे के इस फैसले ने शीतल म्हात्रे को काफी परेशानी में डाल दिया। शीतल म्हात्रे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्स पर एक शेर लिखा। इस शेर में शीतल म्हात्रे विधान परिषद के लिए नामांकन न मिलने से नाराजगी नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके शब्दों से साफ होता है कि शीतल म्हात्रे अपने राजनीतिक जीवन में आगे संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कमान, पहले ही दिन अपराधियों को दिया अल्टीमेटम
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है किसान कर्जमाफी, गोंदिया के 20,915 किसानों का होगा इंतजार खत्म?
मटन के बाद खाया दही… नासिक के बुजुर्ग दंपती पर भारी पड़ा यह अपोजिट डाइट, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
शीतल म्हात्रे ने एक्स में लिखा
मंज़िलें अभी और भी हैं
चलना अभी दूर तक और भी है।
जो चाह थी मेरी
वो मुझे नहीं मिली,
पर जो कुछ भी मिला
वो किसी स्वपन देखी चाह
से कम भी नहीं…
मंज़िलें अभी और भी हैं
चलना अभी दूर तक और भी है। जो चाह थी मेरी
वो मुझे नहीं मिली,
पर जो कुछ भी मिला
वो किसी स्वपन देखी चाह
से कम भी नहीं… — sheetal mhatre (@sheetalmhatre1) March 17, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एनसीपी और भाजपा में इन्हें मिली जगह
अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संजय खोडके को विधान परिषद की एकमात्र सीट ऑफर की है। संजय खोडके विदर्भ में पार्टी के बड़े नेता हैं और अमरावती से विधायक सुलभा खोडके के पति हैं। इसलिए आने वाले समय में विधान भवन में पति-पत्नी विधायक नजर आएंगे।
महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें से तीन सीट भाजपा की है, जिसके नाम आज भाजपा ने घोषित किए। भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी से संदीप जोशी, संजय केनेकर और दादाराव केचे को उम्मीदवारी दी।
Sheetal mhatre share sher seems upset over not getting nomination for legislative council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कमान, पहले ही दिन अपराधियों को दिया अल्टीमेटम
Jun 29, 2026 | 05:23 PMBOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन
Jun 29, 2026 | 05:20 PMअवैध कोचिंग सेंटरों पर पीडीए का शिकंजा: प्रयागराज में 400 से अधिक संस्थान रडार पर; 10 सील, 20 को नोटिस
Jun 29, 2026 | 05:13 PMठाणे, नासिक, बीड, अकोला समेत 259 PHC और उपकेंद्रों में होगी नियुक्तियां, जानें खाली पदों की संख्या…
Jun 29, 2026 | 05:11 PMभोपाल में बिना जरूरत वन भवन परिसर में बदले जा रहे पेविंग ब्लॉक; कांग्रेस ने लगाए लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप
Jun 29, 2026 | 05:10 PMएसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
Jun 29, 2026 | 05:07 PMजुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है किसान कर्जमाफी, गोंदिया के 20,915 किसानों का होगा इंतजार खत्म?
Jun 29, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM











