मानवता की मिसाल: संत निरंकारी मिशन के घाटकोपर शिविरों में जुटा 259 यूनिट रक्त, MLA राम कदम ने की सराहना

Sant Nirankari Mission Blood Donation: संत निरंकारी मिशन ने विरार और घाटकोपर में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए। नागरिकों के उत्साहपूर्ण सहयोग से कुल 259 यूनिट रक्त एकत्र कर मानव सेवा का संदेश दिया।
Virar Ghatkopar Blood Camp
रक्तदान शिविरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संत निरंकारी मिशन ने विरार और घाटकोपर में रक्तदान शिविर लगाए।

  • दोनों शिविरों में कुल 259 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

  • विरार के नारिंगी में 176 यूनिट रक्तदान हुआ।

  • घाटकोपर के गोलीबार में 95 पंजीकरण के बाद 83 यूनिट रक्त जुटाया गया।

Virar Ghatkopar Blood Camp: कल्याण में करुणा, मानवता और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित होकर, संत निरंकारी मिशन ने  नारिंगी (विरार) और गोलीबार (घाटकोपर) में रक्तदान शिविर आयोजित किए।

इन शिविरों में निरंकारी भक्तों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 259 यूनिट रक्त दान किया गया। यह पहल एक बार फिर मानवता की सेवा के प्रति मिशन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विरार के नारिंगी गांव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में जिसे संत निरंकारी ब्लड बैंक और बी.वाई.एल. नायर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया था। कुल 176 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें से 109 यूनिट संत निरंकारी ब्लड बैंक को जबकि 67 यूनिट नायर अस्पताल ब्लड बैंक को दिए गए।

नासिक ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज जनार्दन पाटिल रक्तदान शिविर में उपस्थिति

संत निरंकारी मिशन ने  नारिंगी (विरार) और गोलीबार (घाटकोपर) में रक्तदान शिविर की शुरुआत नासिक ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज जनार्दन पाटिल की उपस्थिति में प्रार्थना (नाम-स्मरण) के साथ हुई।

वसई-विरार नगर निगम की नगरसेवक सुनंदा पाटिल और जितेश राउत ने इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।

Virar Ghatkopar Blood Camp
शाखाओं से गगनचुंबी इमारतों तक बदली मुंबई, लेकिन आज भी जिंदा है बालासाहेब ठाकरे का मराठी मानुष वाला सवाल

संत निरंकारी ब्लड बैंक ने सहयोग प्रदान किया

घाटकोपर के गोलीबार स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित शिविर में भी स्थानीय निरंकारी भक्तों और निवासियों ने उत्साह दिखाया। इस अभियान के लिए 95 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिससे 83 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

इस प्रक्रिया में विले पार्ले स्थित संत निरंकारी ब्लड बैंक ने सहयोग प्रदान किया। विधायक (MLA) राम कदम ने इस शिविर का दौरा किया और मानवतावादी कार्यों के लिए मिशन की सराहना की।