- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Roads Made Of Asphalt Instead Of Concrete In This Area Of Kalyan
कल्याण के इस इलाके में कांक्रीटीकरण की जगह डामर की बन गई सड़कें, भ्रमित हैं नागरिक
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण: कल्याण-डोंबिवली एमआईडीसी आवासीय क्षेत्र (Kalyan-Dombivli MIDC Residential Area) में पक्की सड़क का काम जोरों पर चल रहा है। कहा गया कि रिहायशी इलाकों की सभी सड़कों (Roads) को कांक्रीट (Concrete) का पक्का किया जाएगा। औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में सड़कों के लिए 110 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। एमएमआरडीए (MMRDA) द्वारा आवासीय क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अब समझा जा रहा है कि रिहायशी इलाकों की कुछ सड़कों का ही कांक्रीटीकरण किया जाएगा। इससे यहां के नागरिकों में आक्रोश के साथ ही भ्रम की स्थिति पैदा हो गई हैं।
सभी क्षेत्रवासियों की मांग है कि महत्वपूर्ण मॉडल कॉलेज परिसर, सब्जी गली और सर्विस रोड का काम कांक्रीट का पक्का किया जाएं, लेकिन पिछले दो दिनों से भाजी गली रोड का डामरीकरण शुरू कर दिया गया है। इस सड़क पर बिना खोदे ही डामर की परत बिछाई जा रही है। इसलिए जो डामर की सड़कें बनाई जा रही हैं। वे खराब गुणवत्ता वाली डामर की होने की बात की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का मानना हैं कि आगामी बारिश में मरम्मत की जा रही सड़क खराब हो जाएगी। इसलिए यहां के निवासी सड़क के इस तरह के डामरीकरण के खिलाफ हैं।
…तो हमारे साथ अलग व्यवहार क्यों
उस क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि मॉडल कॉलेज, भाजी गली के क्षेत्र में सड़कों का कांक्रीटीकरण किया जाना चाहिए, क्योंकि इस सड़क पर ट्रैफिक बहुत है। तो कुछ खास सड़कों को ही क्यों डामरीकरण का बनाया जा रहा है। जब हम यहां के नागरिक महानगरपालिका का सारा टैक्स भर रहे हैं तो हमारे साथ अलग व्यवहार क्यों?
सम्बंधित ख़बरें
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
सावधान: ‘खुद को पुलिस बताकर लूट’, तेजी से बढ़ रहा मामला, कल्याण और नालासोपारा की घटना ने किया हैरान
लोगों के घरों में आ सकता है बारिश का पानी
जैसे-जैसे बारिश का मौसम आ रहा है, निवासी सोच रहे हैं कि पक्की सड़कों का आंशिक काम पूरा होगा या नहीं। कंक्रीटिंग के कारण सड़कें ऊंची हो गई हैं और कुछ जगहों पर सड़क का काम शुरू ही नहीं हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप ऊंचे, गहरे क्षेत्र बन गए हैं। कुछ इमारतों, बंगलों, दुकानों के भूतल पक्की सड़कों से काफी नीचे हैं। इसमें कई बरसाती नाले बंद हैं। पिछले साल जो सीवर और नाले बने थे वे अधूरे हैं या कई जगहों पर नहीं बने हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि आने वाले मानसून के मौसम में आवासीय क्षेत्र निश्चित रूप से पानी में डूब जाएंगे। सड़क निर्माण के दौरान भूमिगत बिजली लाइनों, पानी की पाइपलाइनों और बड़े पेड़ों के तने और जड़ों को नुकसान के कारण बारिश के मौसम में नागरिकों को भारी नुकसान हो सकता हैं। इसलिए यहां के सभी रहवासियों की मांग है कि प्रशासन समय रहते सावधानी बरतें, अन्यथा प्रशासन को शहरवासियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
Roads made of asphalt instead of concrete in this area of kalyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














