

ग्रामवासियों ने सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होकर ग्रामसभा के सभी सदस्यों को निर्विरोध (Uncontested) चुन कर चुनावी आदर्श स्थापित किया है। ग्रामवासियों के फैसले की सर्वत्र सराहना हो रही है। गौरतलब हो कि कि मुंबई-नासिक महामार्ग (Mumbai-Nashik Highway) स्थित वल (Val) व आलिमघर (Alimghar Gram Panchayat) गांववासियों ने पक्ष तथा राजनीतिक दलों को पीछे छोड़कर गांव में भाईचारा के उद्देश्य से गांव कमेटी सदस्यों द्वारा तय किये गये उम्मीदवारों का नाम बंद लिफाफे में डाल दिया एवं अन्य सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र वापस करवा लिया, जिसके कारण दोनों गांव में सभी सदस्य उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
वल गांव कमेटी के सदस्य बसंत भोईर, हरिश्चंद्र भोईर, रामदास भोईर, राजू पाटिल, अनंता भामरे, रामदास पाटिल, नाना मढवी, श्रीराम भोईर, जगदीश पाटिल, वी.आर. पाटिल आदि ने गांव के 6 सदस्यों तथा वल पाड़ा के गांव कमेटी सदस्य रणसुल पाटिल, भास्कर पाटिल, संदीप पाटिल, अरुण पाटिल, इंद्रपाल पाटिल आदि ने इच्छुक उम्मीदवारों को समझा बुझा कर नामांकन वापस कराए जाने में सफल रहे।
इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाते हुए आलिमघर गांव पंचायत में 7 सदस्यों की संख्या होने के साथ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर एक भी नामांकन अर्ज जमा नहीं होने के कारण गांव कमेटी सदस्य दीपक पाटिल, वकील संजय पाटिल, महादेव घरत ने सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुने और अन्य उम्मीदवारों का आवेदन पत्र वापस कराए जाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रकिया की झंझट खत्म होने से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।