

कल्याण. राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है. इसी कड़ी में ठाकुर्ली 90 फीट रोड पर डोंबिवली बी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष समसेर खान का नया जनसंपर्क कार्यालय खोला गया, जिसका उद्दघाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि पाटिल और कांग्रेस सेवादल कल्याण जिला अध्यक्ष लालचन्द्र तिवारी के हाथों किया गया.
इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सेवादल के सिपाही उपस्थित थे. इस मौके पर कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई ऐसी जानकारी कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जिला अध्य्क्ष लालचन्द्र तिवारी ने पत्रकारों को दी.
ठाकुर्ली 90 फीट रोड पर कांग्रेस सेवादल का जन सम्पर्क कार्यालय डोम्बिवली बी ब्लॉक शहर अध्यक्ष समसेर खान के कार्यालय के उद्घाटन के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि पाटिल और जिला अध्यक्ष लालचन्द्र तिवारी की उपस्थिति में कुछ सेवादल पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए, जिसमें प्रमुख रूप से अप्पासाहेब भोसले की नियुक्ति कल्याण डोंबिवली जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष पद पर की गई और समसेर खान की नियुक्ति डोंबिवली बी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई.
इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस नेता पूर्व नगरसेवक रवि पाटिल, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष लालचन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी, रमेश मिश्रा, रमेश उपाध्याय, आलोक मिश्रा, रवि कांबले, गुरु बचन सिंह, जयप्रकाश पांडेय, अशोक पढ़ी, विकाश शुक्ल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों अप्पासाहेब भोसले और समसेर खान को अपनी शुभकामनाएं दी.