-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Preparations For The Ancient Shiva Temple In Ambernath Are Almost Complete For The Mahashivaratri Festival Police And Municipal Administration Are Strict
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अंबरनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर की तैयारियां लगभग पूरी, पुलिस और नगरपालिका प्रशासन सख्त
- Written By: कमर.काजी

अंबरनाथ : उल्हासनगर (Ulhasnagar) और अंबरनाथ (Ambernath) की सीमा पर स्थित प्राचीन शिवमंदिर (Shiv Mandir) परिसर में महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivaratri Festival) की विशेष तैयारियां अब अंतिम चरण में है। शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। दोनों शहरों में शिवजी के अन्य मंदिरों को भी सजाया गया है। स्थानीय पुरातन कालीन शिवमंदिर का अपना 963 साल का इतिहास है। पर्व के दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा और दर्शन के लिए आते है।
देवो के देव महादेव अर्थात भगवान शंकर की आराधना का पर्व और शिव-पार्वती के विवाह का उत्सव महाशिवरात्रि होता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिव और शक्ति के मिलने के उत्सव के रूप में इस पर्व को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम दिन भर चलता है।
नगरपालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कड़ा प्रबंध
अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के पूर्व परिसर से प्राचीन शिवमंदिर मात्र डेढ़ किलोमीटर के अंतर पर है। कभी यह क्षेत्र गांव हुआ करता था पर मंदिर से कुछ ही दूरी पर ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें बन गयी है। इस ऐतिहासिक मंदिर में अंबरनाथ-उल्हासनगर के अलावा ठाणे और रायगढ़ जिले के अन्य नगरों और ग्रामीण हल्कों के लोग भी मंदिर में दर्शन और पर्व के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले का आनंद लेने आते है। दो दिवसीय मेले लुत्फ उठाने में बच्चे और युवा वर्ग आतुर रहता है। मेले में छोटे बड़े झूले, चकरी, आकर्षण का केंद्र रहते है। आने वाले दर्शनार्थियों की सेवा में स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रसाद वितरण होता है। नगरपालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन का चुस्त बंदोबस्त रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को झटका: उल्हास नदी में बहा अस्थायी पुल, निर्माण में होगी देरी
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
ठाणे में उल्हासनगर गारमेंट फेयर 3.0 के समापन दिवस पर उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने किया दौरा
हर साल पानी से बाहर आता है कांबलेश्वर मंदिर, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
[blockquote content=”मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन मिले इसकी विशेष सुविधा की गई है, बेरिकेट्स लगाए गए है। नगरपालिका कर्मचारी और मंदिर के स्वंयसेवक इसके लिए तैनात किए गए है, डॉक्टरों की टीम, दमकल कर्मी भी मेले परिसर में अपनी सेवाएं देंगे। पानी के लिए टैंकर का इंतजाम किया गया है। नगरपालिका प्रशासन ने मंदिर परिसर में सहायता केंद्र स्थापित किया। जरूरत पड़ने पर नागरिक इसका लाभ ले सकते है। पार्किंग की सुविधा की गई है और पुलिस का उचित बंदोबस्त भी मंदिर और मेला परिसर में रहेगा। ” pic=”” name=”- संदीप कांबले, उप मुख्याधिकारी, अंबरनाथ नगरपालिका। “]
[blockquote content=”मंदिर के गर्भगृह में दर्शन की सुविधा है लेकिन अगरबत्ती, नारियल, दूध आदि पर पाबंदी है, श्रद्धालुओं से विनंती नियमों का पालन, आस्था और श्रद्धा से पर्व मनाए। ” pic=”” name=”- विजय चाहु पाटिल, शिवमंदिर के पुजारी।”]
Preparations for the ancient shiva temple in ambernath are almost complete for the mahashivaratri festival police and municipal administration are strict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
Jul 22, 2026 | 01:31 PM‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PM‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
Jul 22, 2026 | 01:28 PMराहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PMTraffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Jul 22, 2026 | 01:26 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 01:25 PM5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Jul 22, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM














