उल्हासनगर में डांस बार पर पुलिस का शिकंजा, अश्लील डांस करती 7 महिलाएं गिरफ्तार

Mumbai News: उल्हासनगर में पुलिस ने दो डांस बारों पर छापा मारकर अश्लील डांस करती सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बार मालिकों पर नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
उल्हासनगर डांस बार पर छापा (pic credit; social media)
उल्हासनगर डांस बार पर छापा (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Raid on ulhasnagar Dance Bar: उल्हासनगरके डांस बारों में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार तड़के विठ्ठलवाड़ी पुलिस ने श्रीराम चौक स्थित दो डांस बारों,  हंड्रेड डे और एप्पल बार पर छापा मारकर यहां चल रहे अश्लील डांस का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने सात महिलाओं समेत बार मैनेजर और मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंप नंबर 4 के श्रीराम सिनेमा हॉल के पास स्थित इन बारों में देर रात तक खुलेआम अश्लील डांस करवाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि महिलाएं बेहद कम कपड़ों में ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य कर रही थीं। तुरंत दोनों बारों पर छापा मारा गया और वहां मौजूद महिलाओं व जिम्मेदार लोगों को हिरासत में लिया गया।

इस कार्रवाई में हंड्रेड डे बार के वसीटा और मैनेजर बालेंद्र सिंह समेत सात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह एप्पल बार के खिलाफ भी देर रात तक खुले रखने और नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया।

यह पहली बार नहीं है जब इन बारों पर पुलिस ने शिकंजा कसा हो। इससे पहले दिसंबर 2023 में भी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे के आदेश और मनपा आयुक्त अजीज शेख की मदद से एप्पल, नाइन्टी डिग्री और हंड्रेड डे बार पर कार्रवाई की गई थी। उस समय करीब 50 बार बालाओं और 78 ग्राहकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, नागरिकों का आरोप है कि कार्रवाई के बावजूद ये बार कुछ ही घंटों में फिर से शुरू हो जाते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के बारों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी कीमत पर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया और मांग की कि इस तरह की छापेमारी नियमित रूप से की जानी चाहिए, ताकि अश्लील गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लग सके।