- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Picture Of Public Toilets Will Change In Thane District Crores Of Rupees Will Be Spent
ठाणे जिले में बदलेगी सार्वजनिक शौचालयों की तस्वीर, खर्च होंगे करोड़ों रुपए
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : मुख्यमंत्री के बदलते ठाणे में अब सार्वजनिक शौचालयों (Public Toilets) की तस्वीर भी बदलने वाली है। शहर के कुल 900 में से 700 शौचालयों का कायापलट किया जाने वाला है। इसके लिए महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) कुल 72 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च करने जा रही है। इन सभी शौचालयों के मरम्मतीकरण की निविदा को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस पहल के तहत शहर ये कार्य राज्य सरकार, जिला योजना समिति द्वारा मिली निधि के आलावा महानगरपालिका प्रशासन खुद की निधि खर्च कर इन शौचालयों का मरम्मत करने वाली है।
वैश्विक कोरोना महामारी काल से जमा और खर्च का हिसाब बिगड़ने से ठाणे महानगरपालिका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में शहर में बड़े विकास कार्यों को कराने के लिए महानगरपालिका के खजाने में पैसा नहीं बचा है। हालांकि ठाणे मुख्यमंत्री का होम पिच है। इसलिए राज्य सरकार का विशेष स्नेह ठाणे से है और इस मुख्यमंत्री के ठाणे को बदला जा रहा है। बदलते ठाणे को सीएम शिंदे ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ठाणे महानगरपालिका को धन उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने महानगरपालिका प्रशासन को इस कोष से गड्ढा मुक्त सड़कों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए महानगरपालिका के अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी थी। जिस पर अमल करते हुए आयुक्त अभिजीत बांगर ने ‘मुख्यमंत्री के बदलते ठाणे’ पहल के तहत शहर की सड़कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कर सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का काम अपने हाथ में लेने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
मुंबई के जलाशयों में घटा जलस्तर: ठाणे में 10% पानी कटौती लागू, कई इलाकों में प्रभावित होगी जलापूर्ति
मेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 900 सार्वजनिक शौचालय हैं। इन शौचालयों की जर्जर स्थिति की शिकायतें आ रही थीं। इस पृष्ठभूमि में आयुक्त बांगर ने लोक निर्माण विभाग को सभी शौचालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा था। तदनुसार, इस विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण में, यह देखा गया कि कई शौचालयों के निर्माण जर्जर थे और कुछ जगहों पर दरवाजे और खिड़कियां नहीं थीं, पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं थी। इस रिपोर्ट के आने के बाद आयुक्त बांगर ने 900 में से 700 सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए। तदनुसार, लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया और कार्य के लिए निविदाएं जारी की है। महानगरपालिका ने हाल ही में इन टेंडरों से ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसके चलते अगले कुछ दिनों में शौचालय की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
इन संस्थाओं से मिला निधि
ठाणे शहर में सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत के लिए 72 करोड़ 50 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसमें राज्य सरकार के 25 करोड़, नगर विकास विभाग के 25 करोड़, महानगरपालिका के पिछड़ा वर्ग कोष के 13 करोड़ और अन्नाभाऊ साठे योजना के 9.5 करोड़ शामिल हैं। इस कोष से कुछ शौचालयों की छोटी मरम्मत और कुछ शौचालयों की बड़ी मरम्मत किया जाएगा। इसमें दरवाजे, खिड़कियां, पानी की टंकी, कड़ी-कुंडिया, बिजली की सुविधा जैसे कार्य शामिल है।
Picture of public toilets will change in thane district crores of rupees will be spent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














