कल्याण में इमारत गिरने से एक की मौत और अन्य घायल, फायर बिग्रेड ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

building collapse in Kalyan
Published on
Updated on

कल्याण : कल्याण पश्चिम के रामबाग (Rambagh) लेन नंबर 1 पर सुबह करीब 6 बजे दो मंजिला इमारत (Building) गिरने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस खतरनाक इमारत (Dangerous Building) में सूर्यभान काकड़ और उषा काकड़ रह रहे थे। जब दंपति सो रहे थे, दोनों घर के मलबे के नीचे फंस गए थे, सूचना मिलते ही दमकलकर्मी (Firefighters) घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। 

इस स्थान पर दो भवनों की साझी सीढ़ी होने के कारण मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी के जवानों ने आसपास के भवन के 4 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इमारत में रहने वाले सूर्यभान काकड़ और उषा काकड़ को भी निकाल लिया गया, लेकिन 52 वर्षीय सूर्यभान काकड़ को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। 49 वर्षीय उषा काकड़ को आगे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। 

इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया

इमारत भूतल और दो मंजिल हैं और इसका निर्माण 1984 में किया गया था। भूतल खाली था और दूसरी मंजिल पर दो किराएदार सूर्यभान काकड़ और उषा काकड़ रह रहे थे। इमारत लोड-बेयरिंग है और इसे खतरनाक घोषित नहीं किया गया था। इमारत गिरने की खबर सुनते ही संभागीय उपायुक्त अतुल पाटिल। सहायक आयुक्त किशोर ठाकुर, सुधीर मोकल, प्रमोद पाटिल, राजेश सावंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

वार्ड के सहायक आयुक्त से संपर्क करने की अपील

केडीएमसी क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक पुराने खतरनाक, उच्च जोखिम वाले भवनों में रहने वाले नागरिकों को निगम के पंजीकृत संरचनात्मक लेखा परीक्षक से अपनी इमारत का संरचनात्मक अंकेक्षण करवाना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर इस काम के लिए महानगरपालिका वार्ड के सहायक आयुक्त से संपर्क करने की अपील की गई है। 

महानगरपालिका क्षेत्र में कई खतरनाक इमारतें हैं और रामबाग और जोशीबाग इलाकों में खतरनाक इमारतों की संख्या ज्यादा है। कांग्रेस ओबीसी संभाग के जिलाध्यक्ष जयदीप सानप ने इस संबंध में महानगरपालिका प्रशासन से बात की थी। लेकिन अगर प्रशासन ने समय रहते इस पर ध्यान दिया होता तो ऐसी दुर्घटना नही होती ऐसी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया गया अगर प्रशासन ने समय रहते इस पर ध्यान दिया होता तो यह हादसा नहीं होता। 

जर्जर नारायण कृपा इमारत पर केडीएमसी की कार्रवाई

जर्जर हो चुकी अति धोखादायक इमारतों पर महानगरपालिका की कार्रवाई जारी हैं, इसी कड़ी में महानगरपालिका के फ वार्ड के सहायक आयुक्त संजय जाधव ने डोंबिवली (पूर्व) संत नामदेव पथ पर बेहद खतरनाक 3+मंजिला  'नारायण कृपा' इमारत को निष्काषित करने की कार्रवाई की। 

केडीएमसी प्रशासन के अनुसार उक्त इमारत का निर्माण 1975 से पहले किया गया था और इमारत 2019 से नोटिस में है। इमारत में 23 फ्लैट और दुकाने थी और इमारत में रहने वालों को अधिभोग प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इमारत आवासीय मुक्त थी। बेदखली अधीक्षक अनिल इंगले, अनाधिकृत निर्माण नियंत्रण विभाग के कर्मचारी, महानगरपालिका पुलिस कर्मचारी, तिलकनगर पुलिस स्टेशन अधिकारी/कर्मचारी और 1 पोकलेन के सहयोग से की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com