-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Notice To 19 Buildings Built Near Mumbra Railway Track
मुंब्रा रेलवे पटरी के पास बने 19 इमारतों को नोटिस!
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : मध्य रेलवे (Central Railway) ने मुंब्रा रेलवे स्टेशन (Mumbra Railway Station) के पास रेलवे पटरी (Railway Tracks) के किनारे बसे 19 इमारतों (Buildings) को तोड़ने का नोटिस (Notices) जारी किया है। रेल प्रशासन द्वारा जारी किये गए इस नोटिस से इमारत में रहने वाले रहवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। इस बीच, स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड ने तत्काल इस क्षेत्र के का दौरा कर निवासियों जसे मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि हम आपके साथ हैं और समय आने पर हम सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे और किसी भी रहिवासी को बेघर नहीं होने देंगे।
रेलवे ने बिना वजह नोटिस भेजा: जितेंद्र आव्हाड
भारी बारिश जारी रहने के बावजूद मुंब्रा में 19 इमारतों में रहने वाले सैकड़ों निवासियों को अपने घर खाली करने के लिए रेलवे द्वारा नोटिस भेजे जाने से नागरिकों में दहशत फैल गई है। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व आवास मंत्री और स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया है कि ये 40 साल पुरानी इमारतें हैं और रेलवे ने बिना वजह नोटिस भेजा हैं। अगर इन इमारतों को गिराने की कोशिश की गई तो सैकड़ों लोगों का संसार उजड़ जाएगा और बेघर हो जायेंगे। इसलिए वे किसी भी इमारत को गिराने नहीं देंगे। आव्हाड ने चेतावनी दी है कि यह उनका निवारा है और इस पर यहाँ के रहिवासियों का अधिकार है और यदि कोई उस अधिकार को छीनता है, तो वे सड़कों पर उतरेंगे और विरोध करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आपको बता दें कि रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए पटरियों के किनारे की इमारतों को नोटिस जारी कर कहा है कि सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया गया है। अगर सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाना है तो मुंबई में 5 लाख लोगों संसार ध्वस्त हो जाएगा और वे बेघर हो जायेंगे। ठाणे में हजारों लोग सड़कों पर उतरेंगे।
सत्ता बदलते ही फिर नोटिस
इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी कुमार, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे कुछ महीने पहले पांचवीं और छठी लाइन के उद्घाटन के लिए ठाणे आए थे। उस समय सांसद श्रीकांत शिंदे और पूर्व आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ने उनसे कहा था कि पहले रेलवे लाइन से सटे निवासियों का पुनर्वास करें, फिर जगह खाली करें, इसके लिए राज्य सरकार इन निवासियों को आसपास के क्षेत्र में पुनर्वास कर उन्हें दे सकती है। म्हाडा के माध्यम से मकान, जिसके लिए रेलवे ने भी सहयोग की मांग की। उस समय रेल मंत्री अश्विनी कुमार और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने भी सकारात्मक नजर आए थे। यह भी आश्वासन दिया गया कि जब तक निवासियों का पुनर्वास नहीं किया जाएगा, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अब प्रदेश में सत्ता बदल चुका है बीजेपी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की सरकार आ गई है और अब यहाँ के स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड मंत्री नहीं हैं, रेलवे ने एक बार फिर इलाके में घरों को खाली करने का नोटिस भेजा है। इससे रहवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं भविष्य में इस मुद्दे पर नए विवाद की आशंका जताई जा रही है।
Notice to 19 buildings built near mumbra railway track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














