थाईलैंड से स्मगल गांजा बेचता था BJP नेता का बेटा, एंटी-नारकोटिक्स की कार्रवाई

Navi Mumbai में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने BJP नेता बीना गोगरी के बेटे केयूर गोगरी को थाईलैंड से स्मगल किए गए हाइड्रो गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस दो सप्लायरों की तलाश में है।
vasai-virar-drug-bust-md-ganga-seizure-police-action
ड्रग्स तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बीजेपी के भारत रक्षा मंच की नेशनल प्रेसिडेंट बीना गोगरी के बेटे केयूर जयेश गोगरी को थाईलैंड से स्मगल किया गया हाइड्रो गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी खारघर सेक्टर 19 में उसके घर पर छापे के बाद हुई, जहां पुलिस ने 5,000 कीमत का 800 मिलीग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया। एक टिप मिलने पर एंटी-नारकोटिक्स सेल के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदीप निगडे के नेतृत्व में एक टीम ने 30 अक्टूबर को खारघर की शिवसाई बिल्डिंग में छापा मारा।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान गोगरी के अपार्टमेंट से प्लास्टिक के पैकेट, एक क्रशर और एक वजन करने वाली मशीन बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह प्रतिबंधित सामान कथित तौर पर गोगरी के दो दोस्तों द्वारा थाईलैंड से अवैध रास्तों से स्मगल किया गया था।

पूछताछ के दौरान, गोगरी ने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने यह सामान अपने दोस्त शारिक से लिया था, जो भांडुप का रहने वाला है और इसे थाईलैंड से स्मगल करता था, और कभी-कभी नोमान से भी लेता था, जो उलवे में रहता है।

खारघर में युवाओं को बेचा करता था ड्रग्स

  • उसने माना कि वह इस ड्रग को खारघर इलाके के स्थानीय युवाओं को बेचना चाहता था। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एंटी-नारकोटिक्स सेल ने खारघर पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद गोगरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • पुलिस ने तब से थाईलैंड-बेस्ड ड्रग नेटवर्क से जुड़े 2 सप्लायरों की तलाश तेज कर दी है। एंटी-नारकोटिक्स सेल के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदीप निगडे ने बताया कि जब्त किए गए हाइड्रो गांजे का थाईलैंड से साफ तौर पर इंटरनेशनल कनेक्शन है। हम इस स्मगलिंग नेटवर्क में शामिल दो अन्य संदिग्धों का पता लगा रहे है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com