भिवंडी के नारपोली पुलिस ने किया पेशेवर चेन स्नेचर को गिरफ्तार, इतने का सोना बरामद

Professional Chain Snatcher Arrested
Published on
Updated on

भिवंडी: नारपोली पुलिस (Narpoli Police) ने एक पेशेवर चेन स्नेचर (Professional Chain Snatcher) को गिरफ्तार (Arrested) कर उसके पास से 1 लाख 2 हजार 600 रुपए कीमत के सोने के जेवरात (Gold Jewelery) बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को अंजूरफाटा खारबांव मार्ग से रिक्शा में बैठकर जा रही समीक्षा सुनिल पाटिल के गले से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और चैन छीनकर फरार हो गये थे।

नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल, पुलिस निरीक्षक (अपराध) संभाजी जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक रोहन शेलार, सहा पुलिस निरीक्षक डी.डी. पाटिल, सहायक पुलिस उप निरीक्षक बी.एस. नवले, पुलिस हवलदार भगवान चव्हाण, हरेश म्हात्रे, लक्ष्मण सहारे, सुनील शिंदे, योगेश क्षीरसागर, मयूर शिरसाट, विजय ताठे आदि जांच कर रहे थे।

अकरम अली के खिलाफ 90 से अधिक दर्ज हैं केस 

पुलिस के तहकीकात के दौरान ही नारपोली पुलिस को बाकर उर्फ बाबर अकरम अली (39) निवासी ईरागल्ली बिदर, जिला गुलबर्गा, कर्नाटक को कल्याण स्थित आंबिवली से गिरफ्तार कर लिया। बाकर के पास से 10 ग्राम वजन की 54 हजार रुपए की सोने की चेन जब्त की गई। पुलिस के पूछताछ के दौरान ही नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज अन्य अपराध में 48 हजार 600 रुपए वजन की 9 ग्राम सोने की चेन की चूड़ी भी बरामद किया गया है। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में बाकर उर्फ बाबर अकरम अली के खिलाफ 90 से अधिक जबरन चोरी, चेन स्नेचिंग के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com