-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mumbra Green Drum Murder Case Lover Killed By Wife Husband And Brother
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
- Written By: आकाश मसने
Mumbra Green Drum Murder Case: ठाणे के मुंब्रा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की और शव को हरे ड्रम में पैक कर नाले में फेंका।

मुंब्रा पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbra Green Drum Murder Case Solved: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुछ समय पहले नीले ड्रम में शव मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैलाई थी। अब हरे ड्रम का एक खौफनाक सच सामने आया है। एक महीने से लापता युवक का शव हरे ड्रम में बरामद हुआ है। मुंब्रा इलाके की एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या की खौफनाक साजिश रची। तीनों ने मिलकर पहले युवक को मौत के घाट उतारा और फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को एक हरे रंग के प्लास्टिक ड्रम में ठूंसकर मुंब्रा के एक सुनसान नाले में फेंक दिया।
काम के बहाने निकला था अरबाज
इस पूरी घटना की शुरुआत 3 अप्रैल 2026 को हुई। मुंब्रा का रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान अपने घर से दादर काम पर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उसकी पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। फिर अगला दिन, फिर कई दिन बीत गए लेकिन अरबाज घर नहीं लौटा। आखिरकार थक-हारकर अरबाज के पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
कॉल डिटेल्स CDR से सुलझी मर्डर मिस्ट्री
मामला दर्ज होने के बाद मुंब्रा पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले अरबाज के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) और आखिरी लोकेशन खंगाली की। तकनीकी जांच में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब अरबाज की आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में पाई गई। पुलिस ने जब उसी समय के अन्य मोबाइल नंबरों को ट्रैक किया, तो पता चला कि अरबाज की प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी समय उसी वर्सोवा वाले इलाके में थी।
सम्बंधित ख़बरें
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
ठाणे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेहजबीन को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में वह पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और मनगढ़ंत कहानियां सुनाती रही। लेकिन जब पुलिस ने सीडीआर के पुख्ता सबूत सामने रखे और सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने जो सच उगला, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
पाइप से पीट-पीटकर की हत्या
पूछताछ में मेहजबीन ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से मोटी रकम वसूलने और उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। प्लान के मुताबिक, मेहजबीन ने अरबाज को मिलने के बहाने वर्सोवा बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और पैसे की मांग की। जब अरबाज ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और प्लास्टिक के मोटे पाइप से उस पर वार किए। उसे तक तब पीटा जब तक कि उसकी सांसें नहीं रूकी। मौत पक्की करने के बाद, उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक हरे ड्रम में पैक किया और मुंब्रा के सुनसान नाले में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें:- पालकी मार्ग की बदहाली पर भड़के नितिन गडकरी, ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
मुंब्रा पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या की आरोपी प्रेमिका मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का पति हसन और उनका एक अन्य सहयोगी मुजम्मल पठान अभी भी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Mumbra green drum murder case lover killed by wife husband and brother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














