ठाणेवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति, 10.5 किमी मार्ग पर मेट्रो-4 का निरीक्षण पूरा, जानें कब शुरू होगी ट्रेनें

Thane Metro-4 First Phase: 10.5 किमी लंबे गायमुख-कैडबरी जंक्शन खंड की पिट लाइन का CMRS निरीक्षण पूरा हो गया है। MMRDA को सुरक्षा रिपोर्ट मिलने के बाद 2026 के अंत तक ट्रेन परिचालन की उम्मीद है।
Thane Metro-4 First Phase CMRS
महाराष्ट्र के ठाणे में मेट्रो-4 के पहले चरण प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Thane Metro-4 First Phase CMRS: महाराष्ट्र के ठाणे में मेट्रो-4 के पहले चरण को शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। ठाणे के 10.5 किमी लंबे गायमुख-कैडबरी जंक्शन खंड की पिट लाइन का सीएमआरएस निरीक्षण पूरा हो गया है।

MMRDA अब सुरक्षा रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट में किसी सुधार या अतिरिक्त सुरक्षा उपाय की सिफारिश होने पर उसे लागू किया जाएगा। कार शेड अभी पूरा नहीं होने के कारण पिट लाइन मेट्रो रेक के नियमित निरीक्षण और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मेट्रो रेक के नियमित निरीक्षण और रखरखाव के लिए

सुरक्षा और नियामक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिवाली के आसपास या 2026 के अंत तक मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है। मेट्रो-4 का कार शेड अभी पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में पिट लाइन मेट्रो रेक के नियमित निरीक्षण और रखरखाव के लिए अंतरिम सुविधा के रूप में काम करेगी।

CMRS  निरीक्षण के बाद

अब सीएमआरएस निरीक्षण के बाद अंतिम सुरक्षा मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी MMRDA को उम्मीद है कि सुरक्षा और नियामक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिवाली के आसपास या 2026 के अंत तक सेवा शुरू करने की अनुमति मिल सकती है।

गायमुख-कैडबरी जंक्शन खंड में पहले चरण में आठ स्टेशन होंगे, पहले चरण में कैडबरी जंक्शन, माजीवाड़ा, कपूरबावड़ी, टिकुजीनी वाड़ी, डोंगरीपाड़ा, विजय गार्डन, कासरवडवली और गायमुख स्टेशन क्रियान्वित होंगी।

Thane Metro-4 First Phase CMRS
मुंबई में चल रही थी गांजे की खेती! पुलिस ने किया भंडाफोड़, बोरीवली की कॉलोनी से चल रहा था नशे का कारोबार

पहले चरण में 8 स्टेशन होंगे

यहां पहियों, ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और रेक के नीचे लगे अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा सकेगी। इससे पहले जून में 10.5 किमी कॉरिडोर ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडई ऑर्गनाइजेशन की टेस्टिंग पास की थी। इसमें ट्रेन की गति, सिग्नलिंग, सुरक्षा तंत्र, रोलिंग स्टॉक और ट्रैक से जुड़ी प्रमुख प्रणालियों की जांच हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com