- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Modern Facilities Should Be Provided To The Fire Department
दमकल विभाग को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाए
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर. घटना, दुर्घटना हो या फिर प्राकृतिक आपदा लोगों की मदद के लिए अग्निशमन दल (Fire Brigade) के कर्मचारी और उनके अधिकारी पहुंचते है। परेशानी के मौके पर मददगार साबित होने वाले दमकल कर्मियों व विभाग को अच्छी गुणवत्ता वाली अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग मनसे (MNS) ने की है। ऊक्त मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख के नेतृत्व में मनसे के एक प्रतिनिधि मंडल ने मनपा के उपायुक्त से मुलाकात की व एक लिखित निवेदन पत्र दिया। पत्र में लिखा है कि आपात स्थिति महकमे के अधिकारी और इस विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।
मनसे शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख के अनुसार, उल्हासनगर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग को मुंबई महानगरपालिका के अग्निशमन दल की तरह अत्याधुनिक वाहन या अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके न होने के कारण आपात स्थिति में एनडीआरएफ, टीडीआरएफ जैसे आपातकालीन कर्मियों को मदद के लिए बुलाना पड़ता है। यह भी कहा कि मनपा प्रशासन जहां चाहता है वहां करोड़ों रुपए खर्च करता है, तो इस विभाग को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने में भी खर्च करना समय की मांग है क्योंकि इससे लोगों की जिंदगी जुड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: रिकॉर्ड वोटिंग और सत्ता परिवर्तन का क्या है कनेक्शन? जानें 1967 और 2011 के चौंकाने वाले आंकड़े
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास; जानें किसने किया टॉप
बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
Sapne vs Everyone 2 का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और सत्ता की कहानी फिर करेगी दर्शकों को प्रभावित
अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध
उल्हासनगर मनपा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अत्याधुनिक दमकल वाहनों के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। जिला सचिव संजय घुगे व नगर अध्यक्ष बंडू देशमुख ने प्रशासन से कर्मचारियों व उनके परिजनों को मेडिक्लेम जैसी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध भी किया है, इस अवसर पर मनसे सचिव तनमेश देशमुख मौजूद थे।
Modern facilities should be provided to the fire department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: रिकॉर्ड वोटिंग और सत्ता परिवर्तन का क्या है कनेक्शन? जानें 1967 और 2011 के चौंकाने वाले आंकड़े
Apr 23, 2026 | 04:29 PMUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास; जानें किसने किया टॉप
Apr 23, 2026 | 04:27 PMबंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
Apr 23, 2026 | 04:26 PMपुणे रेलवे स्टेशन अपराधियों का अड्डा बन गया है? सांसद मेधा कुलकर्णी के औचक निरीक्षण में खुली पोल, मचा हड़कंप
Apr 23, 2026 | 04:14 PMSapne vs Everyone 2 का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और सत्ता की कहानी फिर करेगी दर्शकों को प्रभावित
Apr 23, 2026 | 04:14 PMसाढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
Apr 23, 2026 | 04:09 PMमहंगा नहीं स्मार्ट निवेश, प्रोफेशनल्स के लिए ASUS का दमदार लैपटॉप, हल्का भी ताकतवर भी
Apr 23, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM










