- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Minor Attacks Teacher Murbad Shivle Village Crime Case
Minor Attacks Teacher Murbad: मुरबाड़ में 13 वर्षीय लड़के का शिक्षिका पर जानलेवा हमला, गांव में आक्रोश
Minor Attacks Teacher Murbad News: मुरबाड़ के शिवले गांव में 13 वर्षीय लड़के ने चोरी के दौरान विरोध करने पर एक शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल शिक्षिका का अस्पताल में इलाज जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुरबाद क्राइम केस में नाबालिग आरोपी (सौ. सोशल मीडिया )
Minor Attacks Teacher Murbad Crime News: मुरबाड़ तालुका के शिवले गांव में एक तेरह वर्षीय लड़के द्वारा एक शिक्षका पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना ने समाज में बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय लड़का चोरी के इरादे से शिक्षिका सायली इसामे के घर में घुस गया। जब उसने घर में अलमारी तोड़ने की कोशिश की, तो सायली इसामे ने उसका विरोध किया। इसी दौरान आरोपी लड़के ने क्रोधित होकर शिक्षका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस हमले में सायली इसामे गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि उनकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि आसपास मौजूद नागरिकों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और मुरबाड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
Kidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा
इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल छा गया है और नागरिकों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घायल शिक्षिका को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :- Kidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
आस-पास के लोगों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ा
- चूंकि एक नाबालिग ने इतना गंभीर अपराध किया है, इसलिए इस मामले की जांच अधिक संवेदनशीलता से की जा रही है। पुलिस आरोपी के परिवार की पृष्ठभूमि, उसके व्यवहार के कारणों और अपराध के विवरण की जांच कर रही है।
- नाबालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति, घरेलू माहौल, शिक्षा में बदलाव और सामाजिक प्रभाव ने एक बार फिर इन सभी बातों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता को उजागर किया है।
Minor attacks teacher murbad shivle village crime case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Minor Attacks Teacher Murbad: मुरबाड़ में 13 वर्षीय लड़के का शिक्षिका पर जानलेवा हमला, गांव में आक्रोश
May 06, 2026 | 01:21 PMकिसानों के मुद्दे पर कल कांग्रेस का हल्लाबोल, नेशनल हाईवे पर बड़ा आंदोलन, 11 जिलों में होगा चक्काजाम
May 06, 2026 | 01:20 PMआज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
May 06, 2026 | 01:19 PMहिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण, देखें तस्वीरें
May 06, 2026 | 01:14 PMनागपुर स्टेशन पर अवैध ऑटो बूथ हटाया: 4 महीने की देरी, दबाव और विरोध के बाद आखिर कार्रवाई
May 06, 2026 | 01:13 PMशिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
May 06, 2026 | 01:09 PMचुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













