- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Medical College Will Be Built In Ambernath The State Government Announced In The Budget
अंबरनाथ में बनेगा मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार ने बजट में की घोषणा
- Written By: Virendra Mishra

file photo
ठाणे : विधानसभा (Assembly) में बजट (Budget) पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस (Deputy Chief Minister Fadnavis) ने राज्य के 14 जिलों में 850 करोड़ रूपए खर्च कर मेडिकल कॉलेज (Medical College) खोलने की घोषणा की। जिसमें ठाणे जिले के अंबरनाथ में सरकारी मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
आपको बतादें कि तेजी से विकसित हो रहे अंबरनाथ और इसके आसपास के इलाकों में सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। ज्यादातर समय लोगों को इलाज के लिए मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे जाना पड़ता है। उप जिला अस्पताल का उन्नयन किया जा रहा है। हालांकि, वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान, बहुत सारे स्थानीय निवासियों को उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
जिसके बाद चिकित्सा क्षेत्र से आने वाले स्थानीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और विधायक डॉ. बालाजी किणीकर ने अंबरनाथ में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई। पिछले वर्ष तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख द्वारा कॉलेज की स्वीकृति के बाद राज्य के संयुक्त चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने अंबरनाथ में सर्वे संख्या 102, 103, 104, 106 और 166 पर 11 हेक्टेयर जमीन की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: चुनाव आचार संहिता के फेर में फंसा मनपा का बजट, अब जून के अंतिम सप्ताह में पेश होने की संभावना
नागपुर मनपा में 4 साल बाद पेश होगा आम बजट, स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी 19 मई को करेंगी प्रस्तुत
ईरान युद्ध में US के हथियार आधे हुए, अब पेंटागन ने वर्ष 2027 के लिए बड़ा रक्षा बजट मांगा
बजट से पहले बड़ा संकट: संभाजीनगर मनपा पर 237 करोड़ का बकाया, ठेकेदारों के बिल भी अटके
एमएमआरडीए की 152वीं बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया गया और इसे मंजूरी दी थी। प्रस्ताव के अनुसार, प्लॉट संख्या 180 पर 11 हेक्टेयर भूमि, जो पहले एक सार्वजनिक पार्क के लिए आरक्षित थी, अब अंबरनाथ में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए आरक्षित रखा गया है। अब इस जमीन पर अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
ग्यारह हेक्टेयर जमीन पर बनेगा अस्पताल
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने हाल ही में हुई एक बैठक में अंबरनाथ में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि के आरक्षण को बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एमएमआरडीए की मंजूरी के बाद आवश्यक ग्यारह हेक्टेयर जमीन के लिए नागरिकों से सुझाव और आपत्तियों को सुलझा लिया गया है।
Medical college will be built in ambernath the state government announced in the budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














