महाराष्ट्र: ठाणे में भीड़े CM शिंदे और उद्धव ठाकरे के समर्थक, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को किया तितर-बितर

Shiv Sena
Pic : Ani
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में एक बार फिर उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shind.) के गुटों के बीच झड़प हुआ। बता दें कि ठाणे में शिवसेना के एक स्थानीय कार्यालय पर नियंत्रण को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के समर्थकों और एकनाथ शिंदे गुट के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें तितर-बितर किया।

हालांकि, इस पूरी झड़प के बीच गनीमत तो यही रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। Ani के रिपोर्ट के मुताबिक वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सदाशिव निकम ने कहा, "जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने यह भी कहा कि अभी तक किसी भी गुट की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुटों के बीच झड़प हुआ हो। आए दिन ऐसा देखने को मिलता है। कई बार मामला तो काफी गंभीर भी हो जाता है। फिलहाल, इस बार तो यही गनीमत है की अभी तक किसी को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com