‘जय श्री राम’ बोलने वाले ही बनेंगे मेयर, नितेश राणे के बयान से चढ़ा सियासी पारा, वोट जिहाद पर कही बड़ी बात
Nitesh Rane News: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। मंत्री नितेश राणे ने 'वोट जिहाद' का जिक्र करते हुए 'भगवामय' माहौल का दावा किया।
- Written By: आकाश मसने
नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitesh Rane Jai Shri Ram Mayor Statement: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले 29 महानगरपालिका चुनावों के लिए प्रचार चरम पर है। मंत्री नितेश राणे ने मतदाताओं से मकर संक्रांति पर गांव न जाकर ‘हिंदू धर्म’ की रक्षा के लिए मतदान करने की अपील की है। दूसरी ओर, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने ‘दो परिवारों’ पर मुंबई को लूटने का आरोप लगाया है। इसी के साथ मंत्री नितेश राणे ने जय श्री राम को मेयर पद से जोड़ते हुए एक बयान दिया, जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है।
जय श्री राम बोलने वाले ही बनेंगे मेयर: राणे
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले एक विवादास्पद और भड़काऊ बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने ठाणे में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में केवल वही मेयर (महापौर) की कुर्सी पर बैठा दिखेगा जो ‘जय श्री राम’ का नारा लगाता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के बाद पूरे राज्य में ‘भगवामय’ वातावरण देखने को मिलेगा।
#WATCH | Thane: Maharashtra Minister Nitesh Rane says, “In all 29 municipal corporations, only mayors who chant ‘Jai Shri Ram’ will be seen seated; you will see a ‘bhagwa may’ atmosphere everywhere…I urge the voters that tomorrow is Makar Sankranti, and many people go to their… pic.twitter.com/ISBAGlaxUS — ANI (@ANI) January 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पहले अन्नामलाई…अब कैप्टन अमरिंदर, एक साथ बीजेपी को दो बड़े झटके? कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं पूर्व सीएम
भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा
MP Rajya Sabha Polls: मप्र में दिल्ली से भोपाल तक बढ़ी सियासी तपिश, दोनों खेमों में बैठकों का दौर जारी
लोकायुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, पूछा- कौन सी संस्था बची है अब…
गुजराती और मारवाड़ी समुदाय से की अपील
नितेश राणे ने मतदाताओं, विशेषकर गुजराती और मारवाड़ी समुदाय से अपील की कि वे 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने के लिए अपने पैतृक गांव न जाएं। राणे ने तर्क दिया कि सनातन धर्म और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए मुंबई और ठाणे में रहकर वोट देना इस समय सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मस्जिदों और अजान के नाम पर जो डराया जा रहा है, उसका जवाब हिंदू समाज को एकजुट होकर बड़े पैमाने पर मतदान करके देना होगा।
मिलिंद देवड़ा ने दी ‘ATM’ की नई परिभाषा
जहां एक तरफ नितेश राणे हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर दिखे, वहीं शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने भ्रष्टाचार और जवाबदेही को मुद्दा बनाया। देवड़ा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से ‘दो परिवारों’ ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) को अपने निजी ‘एनी टाइम मनी’ (ATM) की तरह इस्तेमाल किया और शहर को जमकर लूटा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महायुति सरकार के लिए ATM का अर्थ ‘Any Time Money’ नहीं, बल्कि ‘Accountable to Mumbaikars’ (मुंबईकरों के प्रति जवाबदेही) है। देवड़ा ने विश्वास जताया कि महायुति इन चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी क्योंकि जनता ने पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों और विकास को करीब से देखा है।
यह भी पढ़ें:- मनपा चुनाव: 15 जनवरी को छुट्टी है या नहीं? वोटिंग की टाइमिंग से VVPAT की पर्ची तक, यहां जानें हर सवाल का जवाब
15 जनवरी को होगा मतदान
महाराष्ट्र की इन 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव को राज्य की राजनीति का ‘मिनी विधानसभा’ माना जा रहा है। इसमें एशिया की सबसे बड़ी नागरिक संस्था बीएमसी (BMC) के साथ-साथ ठाणे और पुणे जैसी महत्वपूर्ण नगर पालिकाएं भी शामिल हैं। पुणे में राजनीतिक सरगर्मी तेज करते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने भी विरोधियों को कड़ी चुनौती दी है।
चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, इन सभी क्षेत्रों में 15 जनवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि 16 जनवरी को मतों की गिनती के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन और राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
