-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Maharashtra Minor Girl Sold For Marriage Father Arrested Shahapur Human Trafficking Case
शादी के नाम पर नरक! 50000 में पिता ने किया नाबालिग का सौदा, शादी की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस और…
- Written By: अर्पित शुक्ला
Thane News: शहापुर में एक पिता ने नाबालिग बेटी को शादी के नाम पर ₹50,000 में बेचने की कोशिश की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सौदा विफल किया।

50000 में पिता ने किया नाबालिग का सौदा, शादी की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर तहसील से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपए में बेचने की कोशिश की। हालांकि, श्रमजीवी संगठन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह सौदा विफल कर दिया गया।
यह सनसनीखेज मामला शहापुर तालुका के किन्हवली पुलिस थाना क्षेत्र के शेणवे गांव के खैरे इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शहापुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी मिलिंद शिंदे ने बताया कि पीड़िता के पिता, जो आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी कातकरी समाज से हैं, ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने के नाम पर उसे बेचने की साजिश रची। उन्होंने बिचौलिया प्रकाश मुकणे के माध्यम से जय लक्ष्मण शिर्के से संपर्क किया। दोनों पक्षों के बीच 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 10 हजार रुपए एडवांस के तौर पर एक महीने पहले ही दे दिए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
आरोपी जय लक्ष्मण शिर्के और उसके पिता लक्ष्मण रघुनाथ शिर्के उच्चवर्णीय समाज से हैं। उन्हें यह जानकारी थी कि लड़की नाबालिग है और अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित है, फिर भी उन्होंने गरीबी का फायदा उठाकर यह अमानवीय सौदा किया।
विवाह की तारीख 5 अक्टूबर तय की गई थी। लेकिन, जब श्रमजीवी संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने आदिवासी क्षेत्र आढावा समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित को इसकी सूचना दी। विवेक पंडित ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाळ और पुलिस अधीक्षक डॉ. डीएस स्वामी को दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस निरीक्षक नितीन खैरनार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर चल रही शादी की तैयारियों को रोकते हुए नाबालिग लड़की की बिक्री को नाकाम कर दिया।
यह भी पढ़ें- सत्तापक्ष के विधायक ने ही लीक किया था कोकाटे का ‘वो वाला’ VIDEO, महाराष्ट्र की सियायत में भूचाल!
जांच के दौरान आरोपियों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 143(4), 3 (5) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(2)(वीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर आधारवाड़ी जेल, कल्याण भेजा गया है। मामले की आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी मिलिंद शिंदे के नेतृत्व में जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Maharashtra minor girl sold for marriage father arrested shahapur human trafficking case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














