जानें क्यों पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने की निकाय चुनाव नहीं कराने की मांग

Kalyan, Bharatiya Janata Party, Narendra Pawar, Panchayat Samiti Election, Zilla Parishad, भारतीय जनता पार्टी, कल्याण, जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव
Published on: 
Updated on: 

कल्याण : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भटके विमुक्त अघाड़ी का दो दिवसीय कोंकण दौरा शुरू हो गया है। इस बीच सिंधुदुर्ग जिला कलेक्टर के. मंजुलालक्ष्मी से भाजपा (BJP) भटके विमुक्त अघाड़ी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य संयोजक नरेंद्र पवार (Narendra Pawar) ने मुलाकात की और ओबीसी राजनीतिक आरक्षण का मुद्दा हल होने तक आगामी जिला परिषद (Zilla Parishad) और पंचायत समिति चुनाव (Panchayat Samiti Election) कराने के मुद्दे पर चर्चा की।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष संजना सावंत के कार्यालय में कुदाल-मालवन-सावंतवाड़ी विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक और नई नियुक्तियां की गईं, नए पार्षदों को भी सम्मानित किया गया, भाजपा ने देवगढ़ तालुका के पदाधिकारियों की बैठक की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की, यात्रा के दौरान उन्होंने सिंधुदुर्ग जिला सेंट्रल बैंक के उपाध्यक्ष अतुल कालसेकर से शिष्टाचार भेंट की।

पूर्व विधायक अजीतराव गोगटे, पूर्व अध्यक्ष सुनील पालकर, भटके विमुक्ता अघाड़ी सह संयोजक अशोक चोरमुले, गोविंद गुंजालकर, भटके विमुक्ता अघाड़ी प्रदेश अध्यक्ष धनगर समाज के मिलिंदजी जाडकर, कोंकण संयोजक श्रीराम इदाते, सिंधुदुर्ग भाजपा भटके विमुक्ता जिला अध्यक्ष उज्ज्वला काले, प्रदेश महिला समन्वयक उज्ज्वला काले राज्य युवा समन्वयक अमोल गायकवाड़, समन्वयक अभिजीत देवकाटे, सतीश भोसले, राज्य युवा समन्वयक भाग्यश्री ढकने, महिला मोर्चा सचिव सुहासिनी कैकणे, कोंकण सह समन्वयक भास्कर यामागर, चिकित्सा मोर्चा विदर्भ समन्वयक पंकज भिवते, पार्षद कराड एमपी  स्मिता हुलवान भी मौजूद थीं।