-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Know Why Badlapur Ambernath Building Material Suppliers Association Started Indefinite Strike
जानें क्यों बदलापुर-अंबरनाथ बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स एसोसिएशन ने शुरु किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
- Written By: कमर.काजी

बदलापुर: बदलापुर-अंबरनाथ बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स एसोसिएशन (Badlapur-Ambernath Building Material Suppliers Association) की ओर से सोमवार से बदलापुर (Badlapur), अंबरनाथ (Ambernath ), वांगणी, नेवाली के पूरे क्षेत्र में निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले सभी वाहनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन से जुड़े सप्लायर्स ने अपनी मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर घोषणाबाजी भी की, पुलिस की सख्ती से रास्ता रोको आंदोलन (Protest) स्थगित करना पड़ा, लेकिन सप्लाय का काम पूरे दिन बंद रहा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जाधव ने बताया कि रेती, ईंट, गिट्टी, सीमेंट आदि मटेरियल की ढुलाई ट्रकों, डंपर से होती है। यह काम करते समय राजस्व विभाग की दमनकारी नीति, स्टोन क्रेशर पर माल की बढ़ी हुई लागत और बिल्डर की ओर से कम भुगतान मिलने के कारण हम लोग परेशान हैं। इसलिए जब तक समाधान नहीं निकल जाता, तब तक सप्लायर एसोसिएशन ने अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
लाखों रुपए का जुर्माना लगाया जाता है
जाधव कहना है कि पटवारी से लेकर तहसीलदार तक, राजस्व विभाग के अधिकारी आपूर्तिकर्ताओं के वाहनों को जब्त कर लेते हैं और उन्हें बड़े पैमाने पर ब्लैकमेल करते है। कई बार लाखों रुपए का जुर्माना भी महकमे द्वारा लगा दिया जाता है। दंड भरना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अनेक बिल्डर हमारे बिलों का भुगतान नहीं करते है। एसोसिएशन के पदाधिकारी शैलेश भोईर के मुताबिक, तहसील कार्यालय की ज्यादती रुकनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
सावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
पुराना पेट्रोल पंप चौराहे पर किया प्रदर्शन
अंबरनाथ-बदलापुर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर कात्रप स्थित पुराने पेट्रोल पंप के सामने पनवेल हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर एकत्र हुए और वहीं अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए नारेबाजी शुरु कर दी।
Know why badlapur ambernath building material suppliers association started indefinite strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










