KDMC Election: अनिवार्य प्रशिक्षण से गैरहाजिर 80 कर्मचारियों पर FIR, प्रशासन सख्त

Maharashtra News: केडीएमसी चुनाव 2025-26 की तैयारियों के तहत आयोजित अनिवार्य प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पवार पब्लिक स्कूल के 80 कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज की गई है।
kdmc-budget-2026-debt-green-bond-controversy-revenue-issue
कल्याण डोंबिवली मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) की सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 की तैयारियों के तहत आयोजित अनिवार्य प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।

डोंबिवली (पूर्व) स्थित पवार पब्लिक स्कूल, पलावा के 80 कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।

महानगरपालिका आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शासकीय और निमशासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूलों और महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की सेवाएं अधिग्रहित की गई हैं। इसी क्रम में पवार पब्लिक स्कूल के कुल 80 कर्मचारियों को चुनावी कार्य के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे।

बार-बार सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे प्रशिक्षण में

प्रशासन के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को फोन के माध्यम से कई बार प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद वे निर्धारित समय पर आयोजित अनिवार्य प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। प्रशासन ने इस लापरवाही को चुनावी कार्य में बाधा के रूप में देखा।

सहायक आयुक्त ने दर्ज कराई FIR

चुनावी कार्य में बाधा डालने के आरोप में महानगरपालिका के सहायक आयुक्त संदीप रोकडे ने संबंधित 80 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। यह कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त हर्षल गायकवाड के मार्गदर्शन में की गई। इस संबंध में जानकारी महानगरपालिका उपायुक्त बंदना गुलवे ने दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com