कल्याण के MIDC मिलापनगर में दूषित जलापूर्ति से हड़कंप, नल के पानी में दिखे लार्वा, लोगों ने की जांच की मांग

Kalyan Water Contamination News: कल्याण के एमआईडीसी मिलाप नगर क्षेत्र में नल के पानी में लाल रंग के लार्वा मिलने से निवासियों में दहशत है। लोगों ने पानी की जांच और रिपोर्ट जारी करने की मांग की।
Kalyan Water Contamination Milap Nagar Red Larvae Found In Tap Water
पानी में लाल रंग के लार्वा(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण के MIDC मिलाप नगर में नल के पानी में लाल रंग के लार्वा दिखे।

  • पिछले दो दिनों से आवासीय क्षेत्र और बंगलों में दूषित पानी आने से दहशत।

  • एक महीने पहले दुर्गंध की शिकायत पर लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अब तक लंबित।

  • डॉक्टरों ने टाइफाइड, हैजा और दस्त जैसी जलजनित बीमारियों के खतरे की चेतावनी दी।

Milap Nagar Red Larvae Found In Tap Water: एमआईडीसी मिलाप नगर आवासीय क्षेत्र के घरों में आने वाले नल के पानी में लाल रंग के लार्वा पाए जाने से निवासियों में भय का माहौल बन गया है। यह घटना पिछले दो दिनों से मिलापनगर क्षेत्र के कुछ बंगलों रहिवासी क्षेत्रों में देखी जा रही है।

मिलापनगर के बंगला संख्या आरएल-136 में रहने वाली अश्विनी देशपांडे-कुलकर्णी ने नल के पानी में लार्वा पाए जाने की सूचना मिलापनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव अरुण जोशी और कार्यकारी सदस्य राजू नलवाडे को दी। इसके बाद एमआईडीसी के अधिकारियों को भी संदेश के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई।

महीने भर पहले लिए गए पानी के नमूनों की रिपोर्ट

दिलचस्प बात यह है कि एक महीने पहले एमआईडीसी के पानी में दुर्गंध की शिकायत आई थी। उस समय पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। लेकिन निवासियों का आरोप है कि उसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगेश पाटे ने कहा कि नल के पानी में लार्वा का पाया जाना एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या है। इस प्रकार के दूषित पानी से टाइफाइड, हैजा और दस्त जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए, पानी के नमूनों की तत्काल जांच, जल चैनलों का निरीक्षण और नागरिकों को सुरक्षित जल आपूर्ति प्रदान करने की आवश्यकता है।

Kalyan Water Contamination Milap Nagar Red Larvae Found In Tap Water
मुंबई में 1.7 करोड़ की 25 लग्जरी हाइब्रिड बसें 20 महीने से कबाड़, हर साल बीमा पर खर्च हो रहे 20 लाख रुपये

मलापनगर के लोागें में बढ़ रहा है डर

मिलापनगर के घरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आने वाले पानी को लेकर अब लोगों के मन में गहरा डर और बेबसी घर कर गई है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर परिवार सबसे ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि सुबह-शाम नल खोलते ही साफ पानी के बजाय संदिग्ध लाल लार्वा दिखना किसी भी घर के लिए बेहद डरावना अनुभव है।

Kalyan Water Contamination Milap Nagar Red Larvae Found In Tap Water
डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार, फिर भी नहीं दौड़ीं जलगांव की ई-बसें, 2027 तक टल सकती है सेवा; जानें वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीने और रसोई के काम के लिए अब उन्हें पानी उबालने या बाहर से इंतजाम करने की अतिरिक्त जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह गड़बड़ा गई है। निवासियों की बस यही आस है कि प्रशासन और एमआईडीसी जल्द से जल्द ठोस कदम उठाएं, ताकि उन्हें दूषित पानी के डर से राहत मिल सके और वे अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर सकें।