- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Has Been Waiting For A Big Accident The Dilapidated Lakshmi Niwas Has Been Lying Vacant For Many Years
कल्याण में किसी बड़ी दुर्घटना को दावत रही कई सालों से खाली पड़ी जर्जर हो चुकी लक्ष्मी निवास
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण: कल्याण पश्चिम स्थित मैन बाजार नारायण बाड़ी रेलवे स्टेशन रोड परिधान शोरूम के सामने साल 2014 से खाली पड़ी और दिसंबर 2015 से कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) द्वारा अति धोखादायक (जर्जर) घोषित की जा चुकी हैं फिर भी अभी तक जर्जर हालत (Dangerous Building) में खड़ी हुई यह इमारत (Building) किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही हैं। लक्ष्मी निवास इमारत (Lakshmi Niwas Building) के मालिक वसंत कुमार ठक्कर (Vasant Kumar Thakkar) ने कई बार कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन से उक्त इमारत लक्ष्मी निवास को तोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन महानगरपालिका प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इमारत के कुछ किरायेदार कोर्ट में गए हैं और वह इमारत को तोड़कर फ्री में घर बनाकर देने की मांग कर रहे हैं। ग्राउंड प्लस 3 लक्ष्मी निवास इमारत में एक दुकान और 34 फ्लैट हैं। करीब 66 साल पुरानी यह इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और खाली पड़ी है। आने वाले मानसून में कभी भी गिर सकती हैं, जिससे आसपास बाजार और भीड़भाड़ वाला परिसर होने के चलते लोगों की जान को खतरा बना हुआ हैं।
कोर्ट में चल रहा है मामला
लक्ष्मी निवास के फ्लैट नंबर 20 और 22 के किरायेदार मोतीलाल भीमजी निसर, फ्लैट नंबर 21 के किरायेदार मुल्तानमल गोमाजी, फ्लैट नंबर 25 के किरायेदार गणेशमल जीवाजी और अन्य के साथ 21 किरायेदार कोर्ट में गए हैं और उनकी मांग हैं कि केडीएमसी और इमारत मालिक हमें फ्री में नया घर बनाकर दें। यानी किरायेदार, कोर्ट और केडीएमसी के चक्कर में सालों से खाली पड़ी जर्जर लक्ष्मी निवास इमारत किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
सावधान: ‘खुद को पुलिस बताकर लूट’, तेजी से बढ़ रहा मामला, कल्याण और नालासोपारा की घटना ने किया हैरान
…तो केडीएमसी प्रशासन होगा जिम्मेदार
लक्ष्मी निवास इमारत के मालिक वसंत कुमार ठक्कर का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए हमने कई बार केडीएमसी प्रशासन से जर्जर इमारत को तोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन केडीएमसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। केडीएमसी कमिश्नर को किसी बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए तोड़ू कार्रवाई करने का विशेषाधिकार हैं। आने वाले मानसून में कोई दुर्घटना होती तो केडीएमसी प्रशासन जिम्मेदार होगा।
कोर्ट से अनुमति मिलते ही तोड़ू कार्रवाई की जाएगी
इस बारे में जब कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के सहायक आयुक्त तुषार सोनवणे से संपर्क किया गया और कहा गया कि केडीएमसी किसी बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए मानसून से पहले जर्जर इमारतों की लिस्ट बनाकर उन्हें निष्कासित करने की कार्रवाई करती हैं, मगर सालों से खाली पड़ी जर्जर लक्ष्मी निवास विल्ड़िंग को क्यों नही तोड़ा जा रहा तो उन्होंने कहा कि उक्त इमारत के किरायेदार कोर्ट में गए हैं। हमने कोर्ट में अर्जी कर परमिशन मांगी हैं। कोर्ट से अनुमति मिलते ही तोड़ू कार्रवाई की जाएगी।
Kalyan has been waiting for a big accident the dilapidated lakshmi niwas has been lying vacant for many years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














