सड़क नहीं बनने पर भूख हड़ताल, KDMC मुख्यालय के सामने आंदोलन की चेतावनी

Hunger Strike Against KDMC
Published on
Updated on

कल्याण : विगत आठ वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की दरकार झेल रहे कल्याण पूर्व के अढ़ावली ढोकाली क्षेत्र (Adhavali Dhokali Area) के आई एकविरा महिला मंडल (I Ekvira Mahila Mandal) ने इसके विरोध में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation Headquarters) पर हमला बोल दिया हैं। कई वर्षों से मुख्य सड़क से राजाराम पाटिल नगर के लिए अंदर जाने वाली सड़क खराब है। इसलिए यहां के निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आई एकविरा महिला मंडल की सोनी क्षीरसागर ने चेतावनी दी है कि इस सड़क का निर्माण 12 मार्च तक अविलंब कराया जाए अन्यथा 13 मार्च से महानगरपालिका मुख्यालय के बाहर भूंख हड़ताल (Hunger Strike) पर बैठेंगे। 

कल्याण पूर्व में कई समस्याएं हैं और नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसके अलावा आढिवली ढोकाली में श्रीमलंगड मेन रोड से राजाराम पाटिल नगर, ऑस्टन नगर रोड तक की सड़क पिछले आठ साल से खराब है। इस जर्जर, कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों और बूढ़ों को गुजरना पड़ता है। जबकि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका कमिश्नर, उपायुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिए गए हैं। 

13 मार्च को महानगरपालिका मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे

मंडल की अध्यक्ष सोनी क्षीरसागर ने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण आई एकविरा महिला मंडल की  कार्यकर्ताओं के साथ महानगरपालिका मुख्यालय के समक्ष जन विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही अगले 12 मार्च तक प्रशासन द्वारा सड़क का काम पूरा होने का इंतजार करेंगे, ऐसा नहीं होने पर 13 मार्च को कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ऐसी चेतावनी मंडल की अध्यक्ष सोनी क्षीरसागर ने महानगरपालिका प्रशासन को दे दी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com