विभिन्न मुद्दों पर सीएम एकनाथ शिंदे से मिले पूर्व विधायक नरेंद्र पवार

Mla Pawar
Published on: 
Updated on: 

कल्याण : पूर्व विधायक और बीजेपी के भटके विमुक्त आघाड़ी समन्वयक नरेंद्र पवार (Narendra Pawar) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) से मुलाकात कर कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों (Various Issues) को हल करने की मांग की। पूर्व विधायक पवार ने कल्याण पश्चिम के विकास पर चर्चा की,  इसमें कल्याण (Kalyan), भिवंडी (Bhiwandi), ठाणे मेट्रो (Thane Metro) का काम तत्काल शुरू करने के संबंध में पत्र दिया गया है। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई परियोजना को ठाकरे सरकार ने निलंबित कर दिया था। जिससे कई नागरिक परेशान हैं, पवार द्वारा मांग की गई है कि इस पर लगी रोक हटाकर कल्याण, भिवंडी, ठाणे मेट्रो का काम शुरू किया जाए। 

मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा

कल्याण पश्चिम में भी मुंबई यूनिवर्सिटी उप केंद्र के पास डॉ. आनंदीबाई जोशी के पार्क विकास के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग की। डॉ. आनंदीबाई जोशी देश की पहली महिला डॉक्टर थीं, उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए धन कल्याण की सांस्कृतिक महिमा में इजाफा करेगा। कल्याण पश्चिम स्थित रुक्मिणीबाई अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग की। पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने कहा कि कल्याण पश्चिम स्थित रुक्मिणीबाई अस्पताल में भारी भीड़ होती है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की कमी के कारण कई मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। 

पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे इन तीन मुद्दों को तुरंत सुलझा लिया जाएगा और वे कल्याण के हर संभव विकास के साथ ही सभी मामलों में सहयोग करेंगे।