-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Flyover At Vandana Cinema In Thane Will Be Closed For Traffic From Today
ठाणे में वंदना सिनेमा स्थित फ्लाईओवर इस दिन से यातायात के लिए बंद रहेगा
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : वंदना सिनेमा (Vandana Cinema) के पास स्थित फ्लाईओवर (Flyover) को सीमेंट काम किये जाने के कारण शुक्रवार से इसे यातायात (Traffic) न करने के लिए निर्णय बंद ठाणे ट्रैफिक विभाग (Thane Traffic Department) ने लिया है। इस परिवर्तन से पुल के नीचे की संकरी सड़कों पर वाहनों का भार बढ़ने और भीड़भाड़ की संभावना है। नतीजतन, इस मार्ग को जोड़ने वाले हरिनिवास, खोपट, माखमली झील, चरई, तीन पेट्रोल पंप क्षेत्रों में जाम की आशंका जताई जा रही है।
ठाणे शहर की आंतरिक सड़कों पर यातायात की भीड़ को हल करने के लिए ठाणे महानगरपालिका ने एमएमआरडीए के मदद से चार साल पहले इस पुल का निर्माण कराया था। यह पुल मुख्यतः वंदना सिनेमा के पास से होते हुए चरई सिंग्नल के ऊपर से खोपट बस डिपो के पास उतरता है। इस फ्लाईओवर के रखरखाव का काम ठाणे महानगरपालिका द्वारा किया जा रहा है। इसी प्रकार मीनाताई ठाकरे और नौपाडा चौक भास्कर नगर से नौपाडा पुलिस स्टेशन तक भी उडान पुल बनाया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से, इन तीनों फ्लाईओवरों के उतार और चढ़ाव वाले जगहों की सड़कें मानसून के दौरान गड्ढे पड़ जाते थे। इन गड्ढों में डामर डालने के बावजूद वे फिर से उखड़ रहे हैं। इन गड्ढों के कारण नागरिकों को जाम का सामना करना पड़ता है। इस गड्ढों वाली यात्रा से नागरिकों में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। इसके चलते ठाणे महानगरपालिका सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने इन तीनों फ्लाईओवरों के नीचे पक्की सड़क बनाने का फैसला किया। जिसके तहत मीनाताई ठाकरे चौक और नौपाड़ा में फ्लाईओवर के नीचे पक्की सड़क बनाने का काम शुरू किया है। इनमें से मिनाताई ठाकरे चौक फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है और यहां से यातायात शुरू हो गया है। लिहाजा नौपाड़ा में फ्लाईओवर की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। अब वंदना सिनेमा के पास फ्लाईओवर के नीचे पक्की सड़क बनाने का काम शुक्रवार से महानगरपालिका द्वारा शुरू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया है
ट्रैफिक पुलिस ने इस काम के लिए इस फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। इस मार्ग से ठाणे के खोपट, घोड़बंदर, गोकुल नगर क्षेत्र से नौपाड़ा, ठाणे रेलवे स्टेशन की ओर वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। साथ ही नौपाड़ा, ठाणे स्टेशन से रात के समय भी इसी रास्ते से खोपट की ओर वाहन चल रहे हैं। साथ ही इस पुल के नीचे का रास्ता संकरा है। इससे इस सड़क पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगने की संभावना बनी रहती है। नतीजतन, इस सड़क को जोड़ने वाले खोपट, मखमली तालाब, वंदना सिनेमा, तीन पेट्रोल पंप और हरि निवास चौक क्षेत्रों में यातायात भीड़ की संभावना है। इसलिए यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया है। खोपट सिग्नल से तीन पेट्रोल पंपों की ओर आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर वाहन फ्लाईओवर के नीचे से मखमली तालाब, वंदना सिनेमा, तीन पेट्रोल पंपों की ओर चलेंगे। साथ ही हरि निवास से खोपट की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर में प्रवेश करने पर रोक रहेगी। यहां वाहन वंदना बस स्टॉप, मखमली तालाब से खोपट की ओर चलेंगे।
Flyover at vandana cinema in thane will be closed for traffic from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
Jul 07, 2026 | 05:44 PMLord Vishnu Puja : योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज
Jul 07, 2026 | 05:40 PMSaira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं
Jul 07, 2026 | 05:35 PMमुंबई की बारिश में लड़कों का गजब जुगाड़! स्कूटी के साइलेंसर पर लगाया पाइप, लोग बोले- ‘एयर फिल्टर का क्या?’
Jul 07, 2026 | 05:33 PMनासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Jul 07, 2026 | 05:27 PMQueen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 05:25 PMSRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
Jul 07, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














